Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: प्रवेश पत्र लेने स्कूल गई छात्रा नहीं लौटी घर, सात दिन बाद नहर में मिली लाश, मचा कोहराम

UP News.उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले का मामला. घर से मात्र 2 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल में छात्रा गई थी. पुलिस ने छानबीन की तो नहर में उतराता शव मिला.

छात्रा का शव नहर से निकालती पुलिस

UP News. यूपी के श्रावस्ती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. घर से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्कूल में इंटर का पेपर देने के लिए प्रवेश पत्र लेने गई 17 वर्षीय छात्रा का शव नहर में उतराता मिला है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को किसी ने किडनैप करके मार दिया और फिर शव को नहर में फेंक दिया.

मामला श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के गांव रेवलिया का है. मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा 7 फरवरी को घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद जेआरवी इंटर कॉलेज में प्रवेश पत्र लेने के लिए सुबह 10 बजे निकली थी. लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. छात्रा इंटरमीडिएट में पढ़ती थी और इस बार उसे इंटर की परीक्षा देनी थी. छात्रा प्रवेश पत्र लेकर घर नहीं पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई, जिसके बाद परिजनों ने भी खूब छानबीन की, लेकिन किशोरी के न मिलने के बाद अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की, लेकिन 14 फरवरी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी.

पढ़ें इसे भी- Kanpur Dehat: बेटी-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार देख रो पड़ी जख्मी आंखें, खुद को नहीं रोक पाया घायल पति पहुंचा घाट, की फांसी की मांग

नहर में मिली लाश

मंगलवार को ही पुलिस को जानकारी मिली कि एक शव गलौला थाना क्षेत्र के भौसावा गांव के पास मौजूद नहर में तैर रहा है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर जब शिनाख्त कराई तो वह शव लापता छात्रा का निकला. इसके बाद छात्रा के घर -परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: Agra: जी-20 समिट के बाद सड़कों के किनारे रखे गमले को उठाकर ले गए लोग, पुलिस की छापेमारी में 50 से अधिक गमले बरामद

इस पूरे मामले में मृत छात्रा के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया गया कि उनकी बेटी का किसी के द्वारा अपरहण करके उसे मार दिया गया और उसके शव को नहर में फेंक दिया गया. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital