एक साथ दर्जनों सांप देख लोग घबरा गए
विजय घृतकौशिक
Sant Kabir Nagar: सावन के साथ ही बारिश का मौसम शुरू होने के बाद प्रदेश के तमाम जिलों से घरों में सांप निकलने की खबरें सामने आ रही हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से सामने आया है, जहां एक घर में 19 सांप निकलने पर घर-परिवार के साथ ही आस-पड़ोस में भी हड़कम्प मच गया. पहले तो परिवार ने एक-एक कर सात सांप मार डाले लेकिन जब फिर भी सांप निकलते रहे तो फिर सपेरे को बुलाया गया और उसकी मदद से सांप को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाया गया.
जानकारी सामने आई है कि संत कबीर नगर बेलहर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में अली हुसैन के घर में पहले एक सांप निकला तो घर के लोगों ने उसे मार दिया. लेकिन फिर दूसरा सांप निकला तो उसे भी मार दिया, लेकिन फिर तीसरा और चौथा सांप निकला तो उसे भी मार दिया गया. इस तरह से घर वालों ने करीब सात सांप मार दिए. फिर भी सांप के निकलने का सिलसिला जारी रहा. ये देखकर घर-परिवार के लोग डर गए और घर से बाहर की ओर भागे और फिर सपेरे को बुलाया गया.
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सांपों के जखीरे को देखने के लिए उमड़ पड़े. वहीं सपेरे ने रेस्क्यू कर के एक साथ 19 सांप निकाले और फिर उनको जंगल में छोड़ दिया. अली हुसैन ने बताया कि वह अभी अपना घर बनवा रहे हैं. फर्स अभी नहीं बन पाई है. कमरों की फर्स भी अभी कच्ची ही है. सांपों को लेकर कहा कि कमरे में एक जगह पर सुराख है, वहीं से सांप निकले हैं. उन्होंने दावा किया कि ये सांप किंग कोबरा है, जिसे गांव में गेहुंआं सांप कहा जाता है और विषैला होता है.
ये भी पढ़ें- MP: कमलनाथ ने किसानों को लेकर किया बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर शुरू होंगी ये योजनाएं, मुफ्त बिजली का किया वादा
बता दें कि हाल ही में इसी जिले के मगहर नगर पंचायत कार्यालय में किचन के भीतर से एक वयस्क और लगभग दो दर्जन छोटे विषैले सांपों को रेस्क्यू किया गया था. यहां भी सपेरे द्वारा कार्यालय के किचन से सांपों को निकाला गया था. इस मामले में जानकारी सामने आई थी, कि जब किचन में काम करने वाले एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने नगर पंचायत के किचन में किसी सामान को लेने के लिए अंदर घुसा था, तो बड़ी संख्या में सांपों को देखकर अचानक वह घबरा गया था और मामले की सूचना संबंधित लोगों को दी थी. इसके बाद एक सपेरे को बुलाकर सांपों को डिब्बों में बंदकर जंगल में ले जाकर छोड़ा गया था. इसी तरह से पहले भी प्रदेश के अन्य जिलों से भी सांपों के निकलने की खबर सामने आ चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…