देश

UP News: पिता ने रंग खेलने से किया मना तो गंगा पुल पर पहुंची युवती, युवक ने पकड़ लिया हाथ और फिर…

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. एक युवती मात्र इसलिए गंगापुल पर आत्महत्या करने पहुंच गई, क्योंकि उसके पिता ने उसे रंग खेलने के मना कर दिया था. नाराज युवती जैसे ही गंगा में छलांग लगाने वाली थी कि एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर बचा लिया. इतने में मौके पर पहुंची आरपीएफ ने युवती को समझाया कर उसे उसके परिजनों को हवाले कर दिया.

बताया जा रहा है कि होली पर घर वालों की डांट से नाराज होकर मालवीय पुल (राजघाट पुल) से कूदने पहुंची युवती को जैसे ही एक युवक ने गंगा में छलांग लगाते देखा, उसने तुरंत उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया और उसकी जान बचा ली. तो मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने उसे समझाया और काशी स्टेशन ले आयी. परिजनों के आने पर युवती को उनको सुपुर्द कर दिया गया.

पुलिस के मुताबिक युवती चंदौली जनपद की रहने वाली है. राहगीरों के अनुसार एक युवती रेलवे ट्रैक पर जाती हुई दिखाई दी थी. कुछ लोगों ने उसे हटने के लिए कहा तो वह रेलवे पटरी से उतरकर रेलवे गार्डर पर जाकर बैठ गयी. यह देख लोगों ने उससे वहां से हटने को और ऊपर आने को कहा पर उसने सबकी बातों को अनसुना कर दिया. इसके बाद एक व्यक्ति गार्डर पर उतरा और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती ऊपर जाने को तैयार नहीं हुई.

पढ़ें इसे भी- राजधानी दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार थार ने 8 लोगों को कुचला, 2 की मौत

इसकी सूचना काशी स्टेशन की आरपीएफ चौकी पर दी गई, इस पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और लड़की को समझा- बुझाकर ऊपर ले आए. इस दौरान आरपीएफ ने गंगा में नाविकों को भी तैनात कर दिया था जिससे युवती गंगा में कूदे तो उसे बचाया जा सके. पूछताछ में युवती ने अपना नाम पूजा चौहान निवासी इस्लामपुर मवई खुर्द, थाना- अलीनगर, जिला चंदौली बताया. उन्होंने बताया कि जब युवती से मोबाइल नंबर पूछा गया तो उसने नहीं बताया. अलीनगर थाने की पुलिस युवती के घर पहुंची और परिजनों को सूचित किया.

वहीं काशी स्टेशन की जीआरपी चौकी पहुंची युवती की मां प्रभुति देवी ने बताया कि रंग खेलने को लेकर पिता ने पूजा को डांटा था. कुछ देर बाद वह घर से लापता हो गयी. उसे ढूंढा गया पर वह कहीं नहीं मिली. इसके बाद रिश्तेदारों के यहां फोन भी लगाया पर कोई जानकारी नहीं हुई. इसी दौरान अलीनगर थाने की पुलिस ने हमें सूचना दी जिस पर हम यहां पहुंचे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

1 hour ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

3 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

4 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

4 hours ago