देश

Indigo Flight: 24 साल की लड़की ने फ्लाइट के टॉयलेट में किया ऐसा काम, सब रह गए हैरान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Smoking in Indigo Flight: इंडिगो फ्लाइट में एक लड़की को धूम्रपान करने की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया है. यह फ्लाइट कोलकाता से बेंगलुरु जा रही थी. लड़की फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग कर रही थी तो क्रू मेंबर्स शक हुआ और फिर उन्होंने बाथरूम को चेक किया. उन्हें टॉयलेट में रखे कूड़ेदान में सिगरेट के टुकड़े मिले. जिसके बाद महिला को बैंगलोर के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया है.

खबरों के मुताबिक, यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E716 की है, फ्लाइट बैंगलोर जा रही थी. आरोपी लड़की प्रियंका चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के सियालदा जिले की रहने वाली है और उसकी उम्र 24 साल है.

फ्लाइट लैंड होने से पहले ही टॉयलेट में पी सिगरेट

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट को बैंगलोर के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड होना था. लेकिन उससेक पहले ही प्रियंका टॉयलेट गई और सिगरेट पीने लगी. जब स्मोकिंग के शक पर फ्लाइट क्रू ने प्रियंका से दरवाजा खुलवाया और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. विमान लैंड होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें- Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक के निधन पर राजनेताओं ने जताया दुख, PM मोदी ने कहा – “उनकी रचनाएं दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी”

इंडिगो की फ्लाइट में पहले भी आया था मामला

इससे पहली भी एक ऐसा ही इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट में मामला आया था. ये घटना फरवरी महीने की है. जब एक इंडिगो फ्लाइट ने मुंबई से रांची के लिए उड़ान भरी थी. इस फ्लाइट में एक ऐश्वर्या राय नाम भी महिला सवार थी जो एक इन्फ्लुएंसर भी थी. उसने फ्लाइट की उड़ान के दौरान टॉयलेट में स्मोकिंग की थी जिसके बाद फ्लाइट का स्मोक अलार्म बजने लगा और उसे फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने पकड़ लिया जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.

रूस की फ्लाइट में भी हुई थी ऐसी घटना

फ्लाइट में सिगरेट पीने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं. ऐसा ही घटना रूस की फ्लाइट से भी सामने आयी थी यहां एक 49 साल की महिला ने अचानाक टॉयलेट के पास सिगरेट पीना शुरू कर दिया. जब चालक दल ने इसका विरोध किया तो वह उस भी भड़क उठी. उसने टॉपलेस होकर ड्रामा शुरू कर दिया. इसके अलावा उसने कॉकपिट में घुसकर मारपीट करने की कोशिश की. रिपोर्ट के अनुसार, यात्रियों की मदद से इस आरोपी महिला यात्री को फ्लाइट में हथकड़ी पहनाई गई और फिर मॉस्को में उतरने पर उसे पुलिस को सौंप दिया गया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

8 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

40 minutes ago

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

50 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

2 hours ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago