लाइफस्टाइल

Sawan Rules for Eating: जानें सावन में किन कामों को करना नहीं माना जाता ठीक तो खान-पान में किन चीजों से करना चाहिए परहेज

Sawan 2023: आज यानी 4 जुलाई से पवित्र सावन मास की शुरुआत हो रही है. सावन का मास भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है. जो व्यक्ति सावन में भोलेनाथ की सच्चे मन से आराधना करता है भगवान शिव उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि सावन में कुछ कामों को करने की मनाही होती है. ऐसा माना जाता है कि सावन में साग खाना अशुभ होता है. इसके पीछे धार्मिक कारण भी माना गया है आपको बता दें कि इस साल सावन का महिना 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और 31 अगस्त 2023 यानी गुरुवार को समाप्त होगा. वहीं सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं सावन में किसका सेवन करना चाहिए और किसका नहीं.

सावन में साग खाना क्यों होता है मना

ऐसा माना जाता है कि सावन में साग का सेवन इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि भगवान शिव को प्रकृति से बेहद प्रेम है ऐसे में साग-पात को तोड़कर खाना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसा करने से शिवजी अप्रसन्‍न होते हैं वहीं, दूसरी ओर सावन के महीने में साग में पित्‍त बढ़ाने वाले तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है जो कि पाचन में समस्‍या पैदा करते हैं इतना ही नहीं सावन में बारिश अधिक होती है और अधिक बारिश होने पर हरे साग में कीट पतंगों की संख्‍या बढ़ जाती है. ऐसे में उन्‍हें खाना अच्‍छा नहीं माना जाता है और सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए सावन में जहां तक हो सके साग नहीं खाना चाहिए.

सावन में दही खाना क्यो मना

सावन के महीने में मौसम में पहले से ही नमी और ठंडक रहती है. दही की तासीर भी ठंडी होती है ऐसे में दही का सेवन करने से आपको सर्दी जुकाम की समस्‍या हो सकती है. इसलिए अधिक जरूरी न हो तो सावन के महीने में दही का प्रयोग न करें.

ये भी पढ़ें:Dreams About Snake: सावन में सपने में अगर दिखें सांप तो जानें आपके साथ क्या होने वाला है

सावन में मांस और लहसुन प्याज खाना क्यो मना

सावन के महीने में भूलकर भी मांसाहार या फिर लहसुन और प्‍याज का सेवन न करें. ऐसा माना जाता है कि ये चीजें शरीर में गर्मी पैदा करती हैं और इस वजह से आपका मन भोग-वासना की तरफ आकर्षित होता है जो कि भगवान शिव की भक्ति में बाधा उत्‍पन्‍न करता है इसलिए जरूरी है कि सावन के महीने में मांसाहार और लहसुन प्‍याज से दूर रहें.

सावन में करें ये काम

सावन का महीना भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना गया है. इसलिए सावन के महीने में सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहनने चाहिए. सावन भर भोलेनाथ को जल और बेलपत्र चढ़ाएं, ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा.

सावन में करें व्रत

सावन के महीने में व्रत का विशेष महत्व है क्योंकि, व्रत रखने से मन की शुद्धि होती है. इसलिए सावन के माह में सोमवार को उपवास करना चाहिए. ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago