देश

UP News: सेल टैक्स अधिकारी बनकर खुलेआम ट्रक चालकों से वसूली कर रहे वन दारोगा सहित पांच वनकर्मी गिरफ्तार

Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एट पुलिस ने नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों से खुलेआम वसूली करने वाले वन विभाग के डिप्टी रेंजर, वन दारोगा सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक रिवॉल्वर और एक कार बरामद की है. वहीं ट्रक ड्राइवर की शिकायत के आधार पर डिप्टी रेंजर और वन दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

पूरा मामला एट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 स्थित कोटरा ओवर ब्रिज के पास का है. यहां देर रात को ऐट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को ट्रक ड्राइवर मूल कुमार ने सूचना दी कि एक स्कॉर्पियो कार में सवार 5 लोगों ने ट्रक रोक कर उसके मारपीट की. साथ ही खुद को सेल टैक्स अधिकारी बताकर उससे वसूली भी की. इस सूचना पर एट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने कोबरा पुलिस टीम को मौके पर भेजा.

पुलिस के साथ की बदसलूकी

मौके पर पहुंचने के बाद कोबरा पुलिस के साथ भी कार सवार पांच लोगों ने अभद्रता की और वसूली करने की कोशिश की. इस पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद सभी पांचों से पूछताछ की गई तो सभी ने खुद को वन विभाग का डिप्टी रेंजर और वन दारोगा व वन कर्मी बताया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पांचों की जांच की जा रही थी तो सभी नशे में थे.

पढ़े इसे भी- UP Politics: देवर-भाभी के विवाद में पिस गया पति-पत्नी का रिश्ता, जानें क्यों तलाक की दहलीज पर पहुंचा राजा भैया और भानवी का 28 साल का पुराना रिश्ता

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक के साथ भी वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने अभद्रता की. इसी के बाद पांचों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया. वहीं ड्राइवर की शिकायत के आधार पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर महेंद्र यादव, वन दारोगा दान सिंह परिहार, ड्राइवर संदीप यादव, वन विभाग के बाबू जतिन व एक वन विभाग के पहरेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

शराब के नशे में होने की पुष्टि

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी का मेडिकल कराया, जिसमें सभी लोगों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में वन विभाग को भी जानकारी दे दी है. हालांकि इस पूरे मामले में एट कोतवाली पहुँचे वन रेंजर सरवन यादव ने किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

9 hours ago