Photo- Lucknow Super Giants (@LucknowIPL)/ Twitter
RCB vs LSG, IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी में एक बड़ी हार मिली. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच की आखिरी गेंद पर बैंगलोर को एक विकेट से हराया. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत शानदार रही. विराट कोहली ने शुरुआत से ही लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. इसके बाद मैक्सवेल-डु प्लेसिस की शानदार साझेदारी ने बैंगलोर का स्कोर 212 रन तक पहुंचा दिया.
जवाब में लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही. टॉप ऑर्डर के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद पहले मार्कस स्टोइनिस और उसके बाद कैरेबियाई क्रिकेटर निकोलस पूरन रहे, जिन्होंने 19 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली मैच का पासा पलटा. हालांकि इसके बाद आरसीबी ने वापसी जरूर की लेकिन अंतिम गेंद पर लखनऊ ने ये मुकाबला अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: रिंकू सिंह के पांच छक्कों के बाद यश दयाल की मां ने छोड़ दिया था खाना, पिता बोले- किसी बुरे सपने जैसा था
-लखनऊ ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 213 रन बनाए.
-लखनऊ ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 208 रन बना लिए हैं.
-लखनऊ ने 17 ओवर में छह विकेट पर 189 रन बना लिए हैं.
-लखनऊ की हालत खराब, पावरप्ले में खोए 3 विकेट
लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू
20 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 212-2
10 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 87-0
8 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 68-0
5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 43-0
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
-RCB: फाफ डुप्लेसी (C), विराट कोहली, महिपाल लोमरोड़, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, शाहबाज अहमद, वेन पार्नेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल.
-LSG: केएल राहुल (C), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश कान, मार्क वुड और रवि बिश्नोई.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…