देश

Amit Shah in Arunachal Pradesh: बॉर्डर से सटे गांवों का अमित शाह ने किया दौरा, चीन को लगी जबरदस्त मिर्ची, कहा- शांति के लिए ठीक नहीं, संप्रभुता का उल्लंघन

Amit Shah in Arunachal Pradesh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान गृह मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि हमारी सुई की नोक जितनी जमीन भी कोई नहीं ले सकता है. भारत-चीन सीमा से लगे गांव किबिथू में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ की शुरुआत करने के बाद अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा देश अपने घरों में निश्चिंत होकर सो रहा है इसका कारण हमारे ITBP के जवान और थल सेना का पराक्रम, त्याग एवं बलिदान है. वहीं अमित शाह के अरुणाचल दौरे से चीन बौखला गया है.

चीन ने अमित शाह के सीमावर्ती गांव के दौरे पर आपत्ति जताई है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की तरफ से एक बयान में कहा गया, “भारत के गृह मंत्री के अरुणाचल प्रदेश के दौरे का चीन विरोध कर रहा है और क्षेत्र में उनकी गतिविधियों को बीजिंग की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन मानता है.”

‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ की शुरुआत करने के दौरान अमित शाह ने कहा, “2014 से पहले पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को एक समस्या ग्रस्त क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन पिछले 9 वर्षों में पीएम मोदी की ‘लुक ईस्ट’ नीति के कारण पूर्वोत्तर को अब समस्या ग्रस्त क्षेत्र नहीं माना जाता है, अब पूर्वोत्तर देश के विकास में योगदान करता है इससे जाना जाता है.”

ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा की मां ने सारनाथ पुलिस पर लगाया मामले में लीपापोती करने का आरोप, कहा पुलिस कर सकती है सबूत गायब

अमित शाह ने सेना की तारीफ की

बॉर्डर फोर्स और सेना की तारीफ करते हुए गृह मंत्री ने कहा, “पूरा देश आज अपने घरों में चैन की नींद सो सकता है क्योंकि हमारे ITBP के जवान और सेना हमारी सीमाओं पर दिन-रात मुस्तैद हैं. आज हम गर्व के साथ कहते हैं कि अब वो जमाने चले गए जब भारत की भूमि का कोई अतिक्रमण कर सकता था.”

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम बदल दिए थे. चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नए नाम जारी किए थे, जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया था और कहा था कि नाम बदलने से सच्चाई नहीं बदलने वाली है. अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है, था और रहेगा.

– भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

8 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago