देश

UP News: धोखाधड़ी के मामले में पूर्व विधायक पवन पांडेय गिरफ्तार, इन धाराओं में दर्ज हैं कई मुकदमें

UP News: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां लखनऊ एसटीएफ की टीम ने अकबरपुर के बाहुबली पूर्व विधायक पवन पांडेय को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. उनका मेडिकल कराकर अम्बेडकर नगर जेल भेज दिया गया है. एसटीएफ ने जमीन से जुड़े एक मामले में पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया है. उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी व जालसाजी कर करोड़ों की जमीन अपने सहयोगियों के नाम एग्रीमेंट के लिए साजिश रची थी. एक साल पहले इस मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई धाराओं में मुकदमा अकबरपुर कोतवाली में दर्ज कराया गया था. तो वहीं पुलिस ने इस मामले में विवेचना करने के बाद चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी और बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर एसटीएफ मामले की जांच करने में जुट गई थी. उसी के बाद ये बड़ी कार्रवाई की गई है.

शादी वाले दिन हो गई थी बेटे की मौत

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपुर बरवा निवासी चम्पा देवी ने कोतवाली अकबरपुर में पूर्व विधायक पवन पांडेय और इनके सहयोगियों के खिलाफ धोखधड़ी कर जमीन का गलत दाम में एग्रीमेंट कराने का आरोप लगाया था. इस मामले में चम्पा देवी ने पवन पांडेय पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके बेटे को नशे का इजेक्शन लगाकर धोखे से एग्रीमेंट करा लिया गया था, नतीजतन जिस दिन बेटे की शादी थी, उसी दिन उसकी मौत हो गई थी. इस मामले में चम्पा देवी ने ये भी आरोप लगाया था कि फर्जी शादी और फर्जी लड़की को बेटे की पत्नी के रूप में प्रस्तुत कर जमीन हथियाने की साजिश रची गई थी. हालांकि तत्कालीन समय में इस मामले में अन्य कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी लेकिन पूर्व विधायक पवन पांडेय अपने रसूख के चलते बचे हुए थे. फिलहाल एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर शाम पवन पांडेय को उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से फोन पर की बात, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में भी दर्ज हुआ था मुकदमा

बता दें कि पूर्व विधायक पवन पांडेय की छवि दबंगों वाली है. बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में भी पवन पांडेय पर मुकदमा दर्ज हुआ था. वह 1991 में अकबरपुर विधानसभा से शिवसेना से विधायक बने थे लेकिन बाद में अकबरपुर सीट से कई बार उन्होंने निर्दलीय और लोजपा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए. वह सुल्तानपुर जनपद से लोकसभा का भी चुनाव लड़ चुके है लेकिन उनको इसमें भी हार मिली थी. तो वहीं बाबरी मस्जिद मामले में सीबीआई ने उनके विरुद्ध आरोपपत्र भी दाखिल किया था. फिलहाल वर्तमान में पूर्व विधायक पवन पांडेय के भाई राकेश पांडेय जलालपुर सीट से सपा विधायक हैं, जबकि भतीजा रीतेश पांडेय अंबेडकरनगर से बीएसपी से सांसद है. तो वहीं उनके बड़े बेटे प्रतीक पांडेय ने बीते विधानसभा चुनाव में कटेहरी विधान सभा क्षेत्र से बसपा से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार ही मिली थी. खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पवन पांडेय के ऊपर 4 दर्जन से अधिक हत्या, लूट व अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

34 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago