देश

“बेटे की बात सुनकर लगता है कि मुझे रिटायरमेंट ले लेना चाहिए”, वसुंधरा राजे ने राजनीति से संन्यास लेने के दिए संकेत

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी नेता प्रचार अभियान में जोर-शोर से जुटे हुए हैं. बीजेपी की तरफ से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है. इसी बीच वसुंधरा ने राजनीति छोड़ने के संकेत देकर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. झालावाड़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि “मेरे बेटे की बात सुनने के बाद मुझे लगता है कि अब राजनीति से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए. आप लोगों ने उसे इतना अच्छा प्राशिक्षण दिया है कि उसे मुझे कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है. सभी विधायक यहां पर मौजूद हैं और मुझे लगता है कि उन पर नजर रखने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वे अपने दम पर प्रदेश की जनता के लिए काम करेंगे.”

पार्टी से नाराज चल रही हैं  वसुंधरा राजे

दरअसल, बीजेपी ने अभी तक अपने सीएम पद के चेहरे को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही वसुंधरा राजे और उनके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है. चुनाव को लेकर भी बीजेपी ने कोई बड़ी जिम्मेदारी राजे को नहीं सौंपी है. वसुंधरा राजे बीजेपी के पोस्टर और बड़े कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि राजे की ये नाराजगी बीजेपी के लिए चुनाव में भारी पड़ सकती है.

राजे ने संन्यास लेने के दिए संकेत

वहीं मंच से राजनीति से संन्यास लेने का इशारा करके उन्होंने एक नई चर्चा को हवा दे दी है. हालांकि इस बात में ज्यादा दम नहीं दिखता है, लेकिन सियासी जानकारों का कहना है कि वसुंधरा अपने बेटे को आगे लाने के लिए संन्यास की घोषणा भी कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें- ED Raids: ‘महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने CM भूपेश बघेल को दिए 508 करोड़ रुपये’, ईडी का बड़ा दावा

बता दें कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों परह 25 नवंबर को मतदान होगा. 3 दिसंबर को मतों की गणना कराई जाएगी. वसुंधरा राजे आज (4 अक्टूबर) झालावाड़ विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी.इससे पहले उन्होंने बीते शुक्रवार को पार्टी की एक रैली को संबोधित किया था. इस दौरान राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भी जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे और उन्होंने रैली को संबोधित किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago