खेल

WPL 2023: ‘अडानी vs अंबानी’, आज होगा महिला प्रीमियर लीग का आगाज, देखें कैसी हो सकती है ड्रीम-11 टीम

Gujarat Vs Mumbai WPL 2023:  आज से भारत में महिला क्रिकेट में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है. एक दशक से अधिक की अटकलों के बाद, महिला क्रिकेटरों की भारत में अपनी लीग- महिला प्रीमियर लीग होगी. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले मैच में गुजरात जाइंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होने के साथ लीग की धमाकेदार शुरुआत होने की उम्मीद है. कुछ बड़े नाम दोनों टीमों में शामिल हैं, और ये मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. MI का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं. उनकी टीम में नेट साइवर, हेले मैथ्यूज और पूजा वस्त्राकर जैसी धाकड़ खिलाड़ी शामिल है. गुजरात जायंट्स का नेतृत्व बेथ मूनी कर रही हैं और इसमें ऐश गार्डनर, हरलीन देओल, सोफिया डंकले और स्नेह राणा जैसे कुछ बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं. देखा जाए तो गुजरात के पास खतरनाक बॉलिंग अटैक है लेकिन मुंबई की टीम भी किसी मायने में कम नहीं है.

पिच रिपोर्च

डीवाई पाटिल की पिच रन स्कोरिंग में मदद करेगी. यह बल्लेबाजी की सतह है और यहां गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी.  160-165 यहां एक अच्छा स्कोर हो सकता है. टॉ, जीतने वाली टीम इस पिच पर पहले गेंदबाजी चुन सकती है.

क्या हो सकती है दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

गुजरात जाइंट्स: बेथ मूनी (C), सबबिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, ड्रांडिया डॉटिन, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, सुषमा वर्मा, स्नेह राणा, मानसी जोशी, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (C), अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, नैट स्कीवर, यास्तिका भाटिया, क्लो ट्रायॉन, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, सोनम यादव, सायका इशाक

ये भी पढ़ें: WPL Opening Ceremony: धमाकेदार होगा WPL का आगाज, बॉलीवुड एक्ट्रेस लगाएंगी ग्लैमर का तड़का, यहां पर देखें LIVE

ये हो सकती है आज के मैच की ड्रीम टीम

कप्तान- हरमनप्रीत कौर

उप-कप्तान – नेट साइवर

विकेटकीपर – बेथ मूनी

बल्लेबाज – मैथ्यूज, डंकले, भाटिया

ऑलराउंडर – साइवर, गार्डनर, ट्रायॉन

गेंदबाज- वस्त्रकार, राणा, अमेलिया केर

दोनों टीमों का स्क्वाड

देश के लिए क्यों खास है महिला लीग

ऐसा अक्सर सुनने को मिलता हैं कि भारत में क्रिकेट को एक धर्म का दर्जा दिया जाता है और खिलाड़ियों को भगवान की तरह पूजा जाता है. मगर क्या यह दर्जा महिला क्रिकेट को भी मिला है. तो इसका जवाब शायद किसी के पास न हो. लेकिन बीते कुछ साल में महिला क्रिकेट ने फैंस का ध्यानअपनी ओर खींचा है. अब जब देश में पहली महिला लीग शुरू होने जा रही है तो भारतीय क्रिकेट टीम और BCCI  को उम्मीद है कि अब महिला क्रिकेट को देश में नई पहचान मिलने वाली है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago