सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
लॉरेंस बिश्नोई. (फाइल फोटो)
Lawrence Bishnoi: पंजाब की बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले बिश्नोई को बुखार आने की खबर सामने आयी थी, लेकिन अब उसके पेट में इंफेक्शन की बता सामने आयी है. गैंगस्टर को फरीदकोट के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वकीलों के मुताबिक, 4 जुलाई को बिश्नोई ने सावन शुरू होने पर व्रत रखा था.
इस दौरान उसे पीलिया की भी शिकायत हुई और उसकी तबीयत बिगड़ गई. गैंगस्टर को जेल से अस्पताल ले जाने तक पुलिस का कड़ा पहरा रहा. जानकारी के मुताबिक, अभी स्पेशल वार्ड में डॉक्टरों को निगरानी में है.
गैंगस्टर के वकीलों ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को पिछले कुछ दिनों से लगातार बुखार आ रहा था. दवा लेने पर भी कोई असर नहीं हुआ. इसके बाद उसे पेट में बीमारी की शिकायत हुई. गैंगस्टर के वकीलों के मुताबिक, उसे पीलिया भी हुआ है. बिश्नोई की हालत और भी खराब हो गई है, इसलिए उसे फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जेल से अस्पताल तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही.
यह भी पढ़ें- भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, केवल 15 सालों में 41 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी के दलदल से निकला बाहर- UN Report
लॉरेंस बिश्नोई, उस बिश्नोई समाज से आता है, जहां काले हिरण को बच्चों की तरह पाला जाता है और पूजा जाता है. वहीं सलमान खान को इन काले हिरण के शिकार का दोषी माना जाता है. जिसके चलते गैंगस्टर लॉरेंस की हिट लिस्ट में सलमान सबसे ऊपर है. जब पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थो तो लॉरेंस से पूछताछ हुई थी जिसमें उसने बताया था कि श्नोई की हिट लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे पहले है. सलमान खान को अपने गुर्गों से धमकियां मिलती रहती हैं. इसी वजह से दंबग खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.
वहीं इस बात की अटकलें भी लगाई जा रही हैं क्या बिश्नोई की तबीयत सच में खराब हो गयी है या जेल से बाहर आने के लिए उसकी कोई साजिश भी हो सकती है. हालांकि ऐसी खबरों की सिर्फ सोशल मीडिया पर ही हवा मिल रही है.
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…