देश

UP News: IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान सहित चार लोग हाउस अरेस्ट, आज राष्ट्रपति से मिलने के लिए कूच करने वाले थे दिल्ली

UP News: दिल्ली कूच से पहले ही IMC (इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया गया है. उन्होंने 15 मार्च यानी आज के दिन दिल्ली जाने की घोषणा की थी, इसी के साथ बरेली के झुमका चौराहे से तिरंगा यात्रा निकालने का भी ऐलान किया था. तौकीर के साथ अन्य तीन लोगों को भी नजरबंद किया गया है. ये कार्रवाई 72 घंटे के लिए की गई है. इस दौरान इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसी के साथ दरगाह आलाहज़रत के पास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

दरअसल, मौलाना तौकीर रजा हिंदूवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने जैसी कई मांगों को लेकर राष्ट्रपति से मिलने के लिए दिल्ली कूच करने वाले थे. हाल ही में विवादित बयान देने के आरोप में मुरादाबाद में उन पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था. इसके बाद भी तौकीर रजा के बयानों का तीखापन कम नहीं हुआ और उन्होंने अब मुस्लिमों के खिलाफ नफरत बढ़ाने, मॉब लिंचिग, मस्जिदों-मदरसों की सुरक्षा और हिंदूवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने शहर के झुमका चौराहे से बुधवार दोपहर 12 बजे दिल्ली कूच का आह्वान किया था और तर्क दिया था कि राष्ट्रपति से मुलाकात का वक्त लेकर ज्ञापन दिया जाएगा.

पढ़े इसे भी- “जो मुसलमानों को पीटना चाहते हैं, वो बजरंग दल में शामिल हो जाएं, भारत को 2026 तक हिंदू राष्ट्र बनाया जाएगा”, बोले- BJP विधायक टी राजा

तौकीर के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी की ओर से जारी इस आह्वान के बाद पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया था और इसके बाद डीएम के आदेश पर मंगलवार देर रात तौकीर रजा, मुनीर इदरीशी, डॉ. नफीस और नदीम को उनके घर में 72 घंटे के लिए नजरबंद कर दिया गया. सीओ सिटी प्रथम श्वेता यादव, सीओ टू राजकुमार मिश्रा, कोतवाल हिमांशु निगम तौकीर रजा के आवास पर पहुंचे और उन्हें डीएम के आदेश से अवगत करा दिया था.

दरगाह के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील

तौकीर को नजरबंदी के निर्देश के बाद बिहारीपुर स्थित दरगाह आला हजरत के आसपास के इलाके को छावनी बना दिया गया है. तौकीर रजा व अन्य के घर यहां आसपास ही हैं. कोतवाली से लेकर किला व आसपास के थानों के प्रभारी और पुलिस इस क्षेत्र में लगा दिए गए. किला थाना प्रभारी राजीव कुमार बिहरीपुर चौकी पर कैंप कर रहे हैं. जरूरत के हिसाब से पुलिस लाइन में पीएसी व अन्य स्टाफ को भी अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है.

देखें क्या बोले अधिकारी

बरेली जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने मीडिया को जानकारी दी कि दिल्ली कूच के आह्वान के चलते आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा व तीन अन्य लोगों को उनके घर में 72 घंटे के लिए नजरबंद करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस को निर्देश पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. वहीं एसपी सिटी बरेली, राहुल भाटी ने कहा कि डीएम के निर्देश पर तौकीर रजा व अन्य को नजरबंद किया गया है. इन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर पुलिस की निगरानी में उपचार कराने की व्यवस्था की जाएगी. उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नजरबंदी की अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है. फिलहाल 72 घंटे का समय तय किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

4 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago