होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
हनी सिंह (फोटो)
Honey Singh Birthday: भारतीय गायकी में ‘पॉप’ लाने वाले बादशाह यो यो हनी सिंह का पूरा देश फैन है. अपने सभी फैंस को ‘इंग्लिश बीट’ सिखाने वाले हनी पाजी ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों को भी ऐसा ‘लव डोज’ दिया कि हर कोई उनकी गायकी का कायल हो गया. हालांकि तेजी से सफलता का स्वाद चखने वाले हनी सिंह ने ‘चार बोतल वोदका’ के ‘छोटे-छोटे पैग’ इस तरह डाले कि ‘धीरे-धीरे’ इस ‘देसी कलाकार’ की कलाकारी फीकी पड़ गई. वहीं ये मशहूर सिंगर ‘सनी सनी’ करते वक्त कहीं गुम हो गई. दरअसल, विवादों और ड्रग्स की लत की वजह से हनी सिंह को लंबे समय तक इंडस्ट्री से बाहर रहना पड़ा. हनी पाजी आज (15 मार्च) अपना जन्मदिन मना रहे हैं. आइए आपको रूबरू कराते हैं मशहूर सिंगर की जिंदगी के कुछ ऐसे विवादों से…
‘ब्राउन रंग’ से ‘इंटरनेशनल विलेजर’ बने यो यो हनी सिंह ने साल 2013 में ‘आओ राजा’ करते हुए एक गाना रिलीज किया था, जिसे सभी ने ‘आता मांजी सतकली’ कहते हुए सुना था. वैसे तो उस वक्त हनी सिंह लाइमलाइट से दूर थे, लेकिन गाने को लेकर हुए विवाद ने उन्हें सबकी नजरों में ला दिया. ‘मैं हूं रेपिस्ट…’ रिलीज होते ही हड़कंप मच गया और सभी ने कहा कि हनी की ऐसी ‘एक्टिविटी’ नहीं चलेगी. गायक के खिलाफ जगह-जगह मामले दर्ज किए गए थे और उसे प्रतिबंधित करने की मांग की जा रही थी. बाद में यो यो ने खुद एक इंटरव्यू में साफ किया था कि यह गाना उनका नहीं है.
एक के बाद एक हिट फिल्में देकर सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाले यो यो हनी सिंह ने बॉलीवुड में कई गाने गाए लेकिन किंग खान यानी शाहरुख के साथ उनके ‘लुंगी डांस’ को कौन भूल सकता है. हालांकि बादशाह के साथ ‘मखना मखना’ करते वक्त हनी पाजी अपनी हदें भूल गए और एक दिन उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद शाहरुख से उनकी दोस्ती की ‘ब्रेकअप पार्टी’ हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह ने शाहरुख से कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर किंग खान अपना आपा खो बैठे और रैपर को जोरदार थप्पड़ मार दिया. हालांकि हनी सिंह की पूर्व पत्नी शालिनी ने इस घटना को महज अफवाह बताया था.
‘पंजाबी मैशअप’ कर सबके दिल में जगह बनाने वाले हनी सिंह को एक अश्लील वीडियो की वजह से ‘कांटा’ लग गया, जिसने उन्हें काफी देर तक दर्द दिया. वीडियो को लेकर दर्ज केस में बयान देने जब हनी सिंह पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उनका स्टारडम उनके लिए कुछ ज्यादा ही हो गया. दरअसल, वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने हनी सिंह के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था.
ये भी पढ़ें- Alia Bhatt Birthday: बेटी राहा को लेकर क्यों लंदन रवाना हुए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर? वजह है बेहद खास!
‘डोप शॉप’ करते-करते कुछ ही सालों में ‘पेरिस ट्रिप’ कर चुके हनी सिंह को काफी सफलता मिली, लेकिन वह इसे संभालने में नाकाम रहे. मशहूर सिंगर बन चुके हनी सिंह नशीले गाने बनाने में इतने मशगूल हो गए कि खुद ही ड्रग्स के आदी हो गए. खबरें थीं कि हनी सिंह ड्रग्स के जाल में इस कदर फंस गए हैं कि अब इससे निजात पाने के लिए वह एक रिहैब सेंटर में हैं. बाद में खुद हनी सिंह ने इन खबरों को सच बताया था.
हनी सिंह नशे की लत छुड़ाकर लौटे, लेकिन विवादों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. दरअसल, हनी सिंह ने ‘मखना’ गाना रिलीज किया था, जिसे यंगस्टर्स ने खूब सराहा था, लेकिन यह गाना महिला आयोग की नजरों में अटक गया. फिर क्या था हनी सिंह के नाम के आगे एक और विवाद जुड़ गया. गाने में ‘मैं हूं वूमनाइजर’ लाइन पर महिला आयोग को आपत्ति थी, जिसके चलते गाने पर बैन लगाने की मांग उठी थी. यह मामला यहीं नहीं रुका, हनी सिंह के खिलाफ ‘मखना’ गाने को लेकर एक क्रिमिनल केस भी दर्ज किया गया था.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…