होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
आलिया भट्ट लंदन रवाना
Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं. ये कपल अपने जीवन के एक नए स्टेज में जा चुके हैं. बता दें कि आलिया, रणबीर और राहा हाल ही में अपने नए ट्रिप के लिए लंदन रवाना हुए हैं. आलिया की मां और बहन भी उनके साथ हैं. लंदन जाने के पीछे दो कारण हैं. पहला ये कि 15 मार्च यानि कि आज आलिया का बर्थडे है, जिसे वो लंदन में अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने वाली है. दूसरी वजह ये भी है कि वह अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग के लिए लंदन भी जा चुकी हैं.
भट्ट परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया, “आलिया नई मां बन गई हैं और अपनी बेटी राहा को मां सोनी (राजदान), बहन शाहीन (भट्ट) और पति रणबीर कपूर के साथ लंदन ले गई हैं.” कुछ समय पहले, राहा, शाहीन और सोनी ने आलिया का साथ तब भी रखा जब वह ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के शेड्यूल के लिए कश्मीर गई थीं.
सूत्र की माने तो, “परिवार यह सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठा रहा है कि नन्ही राहा दुनिया भर के सभी जेटसेटिंग के साथ सहज रहे.” आलिया ने कश्मीर में करण जौहर की फिल्म की शूटिंग खत्म की और अब ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के अपने इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए रवाना हो गई हैं. इस हॉलीवुड फिल्म में वह गैल गैडोट के साथ नजर आएंगी.
रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठा मैं मक्कार’ हाल ही में रिलीज हुई है. इसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी धीमा हो गया है. चूंकि रणबीर ने फिल्म के लिए अपनी प्रचार प्रतिबद्धताओं को पूरा कर लिया था, इसलिए वह पत्नी आलिया और बेटी राहा के साथ लंदन के लिए रवाना हो गए.
आलिया भट्ट की बात करें तो वह करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी, जिसमें रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी सहित कई अन्य कलाकार हैं. इसके अलावा उनके पास फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ भी है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी हैं.
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…