लाइफस्टाइल

क्या आप भी आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं? अभी से ही छोड़ दें ये आदत, वरना….

Side Effects Of Kneaded Dough In Fridge: आपने अक्सर भारतीय घरो में देखा होगा कि महिलाएं आलस के कारण रात में सोने से पहले ही आटा गूंथकर फ्रिज में रख देती है ताकि सुबह उठकर उन्हें आटा न गूंथना पड़े और फिर बाद में उसी आटे का इस्तेमाल कर सके. लेकिन कुछ महिलाओं को यह जानकारी नहीं होती है कि फ्रिज में रखे आटे को खाने से सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है. इसलिए कुछ चीजों को खाने से पहरेज करना बेहद जरूरी है. माना जाता है कि बारिश के मौसम में जो बदलाव आता है उसके कारण बॉडी का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है. जिससे बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी खानपान होता है. तो आइए जानते है फ्रिज में रखे गूंथे हुए आटे से बनी चीजों का सेवन करने से सेहत पर क्या असर पड़ता हैं.

क्या है फ्रिज में रखे आटे के नुकसान?

एक बार आटा गूंथने के बाद जब आप उसे फ्रिज में रखते हैं तब उसमें कुछ केमिकल बनने लगते हैं. ये केमिकल्स सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक हो सकते हैं. इसलिए एक बार आटा गूंथने के बाद उसे मुश्किल से 6 से 7 घंटे ही फ्रीज में रखें.

बैक्टीरिया पनपने का डर

माना जाता है कि फ्रिज में 10 से 12 घंटे रखे आटे में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. ये बैक्टीरिया ऐसे होते हैं जो सेहत पर बहुत बुरा असर डालते हैं. ऐसा आटा खाते रहने से फूड प्वाइजनिंग भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें:Railway Ticket Booking: रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की नई फैसिलिटी, अब छोटे स्टेशनों पर टिकट बुक करना हुआ बेहद आसान

न्यूट्रिशन की कमी

आप एक बार ताजे आटे के बनी रोटी और एक बार बासी रोटी खाकर देखे आपको स्वाद का फर्क साफ समझ आ जाएगा. ये फर्क सिर्फ स्वाद में नहीं बल्कि पोषक तत्वों में भी होता है. फ्रिज में रखे आटे के पोषक तत्व कम होते जाते है. आटे से मिलने वाले पोषण की कमी की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारिया पनपने लगती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

10 hours ago