देश

Shravasti: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, एक्सीडेंट में 8 घायल, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे गांव

UP News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 की मौत हो गई है और 8 गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ. इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है. मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं.

सीएम ऑफिस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा गया है, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद श्रावस्ती में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.”

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

सड़क दुर्घटना श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वारा सोनरई गांव के पास हुई है. जानकारी के मुताबिक, जिले के करमोहना तेंदुआ पंडित गांव के रहने वाले 13 लोग अपने परिवार के साथ लुधियाना में काम करते थे और गांव पर परिवार में हुई एक सदस्य की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शमिल होने के लिए देर रात इनोवा कार से श्रावस्ती अपने गांव के लिए निकले थे और अपने गांव पहुचने ही वाले थे, लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. जिसमें पांच की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस हादसे में घायलों का इलाज इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Asad Encounter: भारी सुरक्षा के बीच कसारी-मसारी कब्र‍िस्‍तान में दफन हुआ असद, नाना ने निभाए रिवाज, नहीं पहुंच पाया माफिया अतीक

सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हुई है, जिसमें श्रावस्ती के रहने वाले मुकेश कुमार, शैलेन्द्र उर्फ हीरा, पुत्तीलाल उर्फ अर्जुन, अमित कुमार उर्फ बीरू, रामा देवी के अलावा पंजाब के इनोवा कार चालक हरीश कुमार भी शामिल है. इस सम्बंध में एसपी प्राची सिंह ने कहा कि सुबह के 6 बजे सूचना मिली कि इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कई लोगों की मौत हुई है. पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

45 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

46 minutes ago