होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सीएम अरविंद केजरीवाल (फोटो ANI)
CM Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा गया है. कल रविवार को सीबीआई की टीम उनसे इस बारे में पूछताछ करेगी. वहीं सीएम केजरीवाल ने सीबीआई के सामने पेश होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. सीएम ने कहा कि- पिछले एक साल से बीजेपी (BJP) हल्ला मचा रही है कि दिल्ली में कोई शराब घोटाला हो गया है और देश की सभी जांच एजेंसियां सभी काम छोड़कर इसकी जांच में जुट गई. उन्होंने कहा- दिल्ली सीएम (Delhi CM) ने कहा कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है. इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए और बोला कि शराब घोटाला हुआ है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल पूछते हुए कहा कि “मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने 14 फोन तोड़ दिए. फिर ईडी कह रही है कि उसमें से 4 फोन उनके पास हैं और CBI कह रही है कि 1 फोन उनके पास है, अगर उन्होंने फोन तोड़े हैं तो उनके पास फोन कैसे आए. इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए और बोला कि शराब घोटाला हुआ है.”
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि- मोदी जी, अगर केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं. उन्होंने आगे कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी बोला है कि पीएम मोदी को भ्रष्टाचार से कोई परहेज नहीं है. जो सर से लेकर पैर तक भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, उसके लिए भ्रष्टाचार क्या मुद्दा होगा?
उन्होंने आगे कहा कि आज मैं कहता हूं कि मैंने 17 Sep, शाम 7 बजे नरेंद्र मोदी को 1 हजार करोड़ दिए हैं. अब कर लो उनको गिरफ़्तार. क्या इस Basis पर उन्हें गिरफ़्तार कर लोगे ? ऐसे तो कोई भी खड़ा होकर कुछ भी कह देगा. कहां हैं सुबूत ?
सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि, “1 साल जांच करने के बाद कहते हैं- 100 Crore की रिश्वत ली और दी गई, फिर 100 Cr कहां हैं? जिसके बाद इन्होंने आरोप लगाया कि गोवा चुनाव में पैसा का इस्तेमाल किया गया. इन्होंने वेनडर्स को गिरफ्तार किया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला. सारी पेमेंट चेक से हुई. जिसके बाद EC गए तो वहां भी कुछ नहीं मिला.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…