देश

UP News: जिला पंचायत सदस्य को हवालात में बंद करके पीटने के आरोप में दारोगा निलंबित, दो सिपाहियों पर भी हुई कार्रवाई

अखण्ड प्रताप सिंह

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आंबेडकरनगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर जिला पंचायत सदस्य को हवालात में पीटने के आरोप में दारोगा को निलंबित कर दिया गया है. पीड़ित आजाद समाज पार्टी से जिला पंचायत सदस्य है. इस मामले में जिलाधिकारी के निर्देश के बाद कार्रवाई की गई है. जानकारी सामने आ रही है कि डीएम से आजाद समाज पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी और पूरे मामले की सच्चाई से अवगत कराया गया था. इसी के बाद ये कार्रवाई की गई है.

सूत्रों के मुताबिक आंबेडकरनगर (Ambedkar Nagar) जिले में उपनिरीक्षक शिव दीपक सिंह समेत दो सिपाहियों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न का आरोप लगा है. यह आरोप आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कुमार गौतम ने लगाया है. आरोप है कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र में किसी दलित परिवार के उत्पीड़न की समस्या को लेकर भीम आर्मी के सदस्य थाने गए हुए थे. थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में थाने पर मौजूद उपनिरीक्षक शिव दीपक सिंह ने उनसे अभद्रता की, जिसका विरोध करने पर भीम आर्मी के सदस्यों को हवालात में बंद कर उनकी पिटाई की गई, जिसके निशान भी पीड़ितों के शरीर पर दिखाए हैं. यह घटना बीते मंगलवार की बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- कश्मीर में जी-20 शिखर सम्मेलन से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

भीम आर्मी के सदस्यों का आरोप है कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा से इस सम्बंध में न्याय के लिए मुलाकात की थी, लेकिन कुछ निष्कर्ष नही निकल पाया था. इसी के बाद जिलाधिकारी से मिले. तब जाकर कहीं इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया और उपनिरीक्षक सहित दो सिपाहियों को निलम्बित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि भीम आर्मी के शिकायत पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

बुधवार की सुबह भीम आर्मी के सदस्यों ने जिला अधिकारी अविनाश सिंह से मुलाकात की जिसके बाद उपनिरीक्षक शिव दीपक सिंह समेत दो सिपाहियों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

वहीं इस मामले में ये भी खबर सामने आ रही है कि, सम्मनपुर थाने पर तैनाती के पूर्व यह उपनिरीक्षक आंबेडकरनगर यातायात प्रभारी थे. इस दौरान टैक्सी चालकों के उत्पीडन का आरोप भी लगा था, लेकिन उच्चाधिकारियों ने तब क्लीन चिट दे दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 minute ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

18 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

18 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

26 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

44 minutes ago