मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
UP Cabinet Reshuffle News: निकाय चुनाव निपटने के बाद जहां एक ओर योगी सरकार ने अब लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2024 पर निशाना साध लिया है. इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा भी तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार जातीय समीकरण को साधने के लिए मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे शामिल कर सकती है, वहीं कुछ को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है.
पार्टी सूत्रों की मानें तो 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को देखते हुए योगी सरकार क्षेत्रीय व जातीय समीकरण को और विस्तार से सामाजिक आधार देने के लिए मंत्रिमंडल की भी विस्तार कर सकती है. माना जा रहा है कि निकाय चुनाव के दौरान जिन मंत्रियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है, उनके जातीय समीकरण का आंकलन कर मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. इसीलिए नगरीय निकाय चुनाव का जैसे ही रिजल्ट सामने आया है और भाजपा ने मेयर की सभी 17 सीटों पर कब्जा किया है, वैसे ही लोकसभा से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है और नए चेहरों के शामिल होने की भी बात राजनीतिक गलियारों में तेजी से फैल गई है. वहीं ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता उनके इसी निकाय चुनाव में हुए प्रदर्शन के आधार पर दिखाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- जी7 के संयुक्त बयान में ग्लोबल साउथ का कोई उल्लेख नहीं होने पर क्वात्रा ने कहा कि “ग्लोबल साउथ एक भावना है”
बता दें कि राज्य सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 52 मंत्री हैं. मंत्रिमंडल में सदस्यों की अधिकतम संख्या 60 हो सकती है. इस हिसाब से मंत्रिमंडल में आठ और चेहरों को शामिल करने की सम्भावना है. चूंकि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा. इसलिए इस बार फैसला इस तरह से लिया जाएगा कि लोक सभा के लिए सभी पासे पूरी तरह से सेट हो सकें. पार्टी सूत्रों की मानें तो इस पर तेजी से विचार भी चल रहा है.
वहीं खबर सामने आ रही है कि, केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा 30 मई से 30 जून तक देशव्यापी संपर्क अभियान चलाने जा रही है. इसमें राज्य सरकार के मंत्रियों की भी भूमिका होगी. इसी वजह से इस बार को लेकर चर्चा तेज है कि मंत्रिमंडल विस्तार इस अभियान के पहले होता है या इसके बाद. फिलहाल इस पूरी चर्चा को लेकर एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट होने की सम्भावना है.
-भारत एक्सप्रेस
EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…
SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…