देश

UP News: लखनऊ में हापुड़ लाठीचार्ज के विरोध में उतरे वकील, दारोगा को पीटा, सीएम योगी ने तीन सदस्यीय कमेटी का किया गठन

UP News: हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी वकीलों ने जमकर प्रदर्शन और विरोध किया व सड़क जाम कर दी, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस विरोध की वजह से वकीलों ने लखनऊ में बुधवार को अदालती काम नहीं किया और सड़क पर भारी जाम लगाकर प्रदर्शन.

आरोप है कि वकीलों ने मदेयगंज थाने के इंस्पेक्टर अभय कुमार और एक दारोगा को पीटा है उनकी बाइक भी गिरा दी. इस दौरान परिवर्तन चौक पर काफी वक्त तक लम्बा जाम लगा रहा और आम जनता हलकान हो गई. वहीं इस पूरे मामले की जांच को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है.

महिला अधिवक्ता व उनके पिता के खिलाफ फर्जी ढंग से मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में वकीलों ने हापुड़ में मंगलवार को प्रदर्शन किया था. इसी के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. लिस ने पुरुषों के साथ ही महिला अधिवक्ता पर भी लाठी चार्ज किया था. इसी के विरोध में बुधवार को प्रदेश के तमाम जिलों में वकीलों ने प्रदर्शन किया और पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है.

वहीं लखनऊ में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला. हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ स्थित अवध बार एसोसिएसन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और अदालती काम का बहिष्कार कर दिया. 30 अगस्त को वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने का यह निर्णय मंगलवार शाम अवध बार की कार्यकारिणी की आपात बैठक में लिया गया था. इसके प्रस्ताव की जानकारी अवध बार के महासचिव मनोज कुमार मिश्र द्वारा मीडिया को दी गई थी. वहीं प्रस्ताव में इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग भी की गई है. जानकारी के मुताबिक वकीलों ने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका है.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस MP अधीर रंजन चौधरी को बड़ी राहत, विशेषाधिकार समिति ने लोकसभा से निलंबन किया रद्द

कमेटी में इन अधिकारियों को दी गई है जिम्मेदारी

वहीं हापुड़ में वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज के मामले में मुख्यमंत्री योगी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है और कमेटी इस पूरे मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी. कमेटी के अध्यक्ष कमिश्नर मेरठ होंगे और डीआईजी मुरादाबाद शामिल हैं. कमेटी एक सप्ताह में मामले की जांच कर के सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago