आस्था

31 अगस्त को इस मुहूर्त में बांधें भाई की बेहतरी के लिए राखी, नहीं पड़ेगा भद्रा का बुरा असर

Raksha Bandhan 2023: ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस बार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भद्रा का साया बना रहेगा. वहीं राखी के शुभ मुहूर्त के अलावा रक्षाबंधन पर कुछ समय ऐसे भी हैं जब राखी बांधने से बचना चाहिए. भद्रा काल में जहां किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए वहीं राखी जैसे शुभ अवसर पर भी इसका ध्यान रखना चाहिए.

30 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 10 बजकर 58 मिनट से ही लग चुकी है. ऐसे में रात 09 बजकर 01 मिनट तक राखी नहीं बांधे. वहीं अगर इस दिन अगर आप रात के समय रक्षाबंधन का पावन त्योहार चाहते हैं कि नहीं मनाया जाए तो कुछ समय ऐसे हैं जब आप यह त्योहार मना सकते हैं.

इन मुहूर्त में बांधे राखी

इस साल 2023 में 30 अगस्त और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. चूंकि पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त से ही शुरु हो रही है और इस दिन उजले पक्ष में भद्रा का साया रहेगा ऐसे में रात के समय 9 बजकर 2 मिनट के बाद राखी बांधी जा सकती है. वहीं 31 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह के समय तक रहेगी तो इस दिन आप सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक ही राखी का त्योहार मना सकते हैं. वहीं बात की जाए 31 अगस्त को शुभ मुहूर्त की तो इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह के 4 बजकर 26 मिनट से लेकर से लेकर सुबह के ही 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. ऐसे में 48 मिनट का राखी बांधने के लिए सबसे अच्छा समय रहेगा. माना जा रहा है कि इस मुहूर्त में अगर बहन अपने भाई को राखी बांधती है तो भाई के भाग्य के लिए उत्तम रहेगा.

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2023: ऐसे शुरु हुआ रक्षाबंधन का पावन त्योहार, जानें पौराणिक कथा

रक्षाबंधन के दिन इस विधि से करें पूजा

रक्षा बंधन के दिन सबसे पहले भाई बहन स्नान आदि के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं. पूजा अर्चना के बाद राखी बांधने से संबंधित सामग्री एक जगह कर लें. फिर एक साफ थाली लेकर उस पर एक सुंदर कपड़ा बिछा लें. थाली में एक कलश, रोली, नारियल, सुपारी, कलावा, चंदन, अक्षत, दही, राखी, घी का दीया और मिठाई रख लें. थाल पहले घरके मंदिर में रखें और सभी भगवान को एक राखी अर्पित करें. शुभ मुहूर्त मेंअपने भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करवाने के बाद तिलक लगाएं और राखी बांधें. भाई-बहन दोनों का सिर कपड़े से ढका जरूर हो.

Rohit Rai

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

3 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

15 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

19 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

39 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

1 hour ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago