देश

UP News: एडीजी जोन बरेली के ऑफिस में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर, मचा हड़कंप

Bareilly:  उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि छह महीने से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही दुष्कर्म पीड़िता ने परेशान होकर एडीजी कार्यालय में ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. हालात बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी के नौगब पकड़िया निवासी 17 वर्षीय किशोरी आज एडीजी कार्यालय पर अपनी बहन के साथ शिकायत करने पहुंची थी. युवती की बहन ने बताया छह महीने पहले उसके साथ उसके पड़ोसी युवक ने अपने बरेली में रहने वाले साथी के साथ मिलकर उसकी बहन के साथ जोर-जबरदस्ती की थी और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद पीड़िता ने थाना सुनगढ़ी में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. इसी के साथ छह महीने पहले ही पीड़िता ने न्याय के लीए एडीजी से भी शिकायत की थी, लेकिन आज तक उसे न्याय नहीं मिला और न ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई की गई.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल के हत्यारों ने बदला ठिकाना, तलाश में यूपी पुलिस पहुंची कोलकाता

पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि खुलेआम घूम रहे आरोपी उन लोगों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि पुलिस में शिकायत करने पर उनको छोड़ा नहीं जाएगा. पीड़िता की बहन ने कहा कि आरोपियों पर 6 महीने बीतने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई न होने पर वे लोग निराश हो गई हैं, लेकिन बड़ी उम्मीद के बाद एक बार फिर एडीजी कार्यालय आकर न्याय की गुहार लगा रही हैं.

दारोगा की बात से आहत होने के बाद ही किशोरी ने उठाया था आत्मघाती कदम
पीड़िता की बहन ने बताया कि “न्याय मांगने एडीजी कार्यालय पहुंचने पर दारोगा से आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही गई तो उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी. इसी बात से आहत होकर किशोरी ने एडीजी कार्यालय में ही जहर खा लिया.” पीड़िता की बहन ने कहा कि “अगर उनको न्याय नहीं मिला तो वो लोग समाज में कैसे जीवित रह सकेंगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

49 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

1 hour ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

1 hour ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago