देश

Video Viral: हनुमान जी की प्रतिमा के समाने महिलाओं ने बिकनी पहन किया रैंप वॉक और डांस, कांग्रेस ने BJP पर लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप

Ratlam Video Viral: मध्य प्रदेश के रतलाम में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है. यहां एक जूनियर बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता के आयोजन में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने महिलाएं टू-पीस पहन कर रैंप वॉक करती नजर आईं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद जमकर बवाल मचा हुआ है. वहीं प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस ने बीजेपी पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है.

इंदौर में बुधवार को शहर कांग्रेस सेवादल और शहर कांग्रेस कमेटी ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इंदौर के राजवाड़ा स्थित मां अहिल्या की प्रतिमा के नीचे सद्बुद्धि यज्ञ भी किया गया.

कांग्रेस ने अश्लीलता फैलाने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल एवं विधायक चैतन्य कश्यप की निंदा करते हुए, माफी मांगने की मांग की है. इसके साथ ही कांग्रेस सराफा थाने पर अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कर चेतावनी दी है. आंदोलनकारियों का कहना है, कि अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो आने वाले दो दिनों में बीजेपी कार्यालय पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. इसी के साथ निजी न्यायालय में जाकर प्रकरण भी दर्ज कराया जाएगा.

वीडियो में बिकनी पहने हुए नजर आईं महिलाएं

वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हनुमान जी की प्रतीमा के सामने महिलाएं ब्रा और बिकनी में रैंप वॉक कर रही हैं. इसके साथ अलग-अलग पोज दे रही है. दरअसल बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट अपनी बॉडी दिखाने के लिए कम कपड़े पहनते हैं और पोज करते हैं. इसी कड़ी में महिला प्रतिभागियों ने भी जमकर पोज दिए. लेकिन बवाल तब मच गया. जब ये महिलाओं हनुमान जी प्रतिमा के सामने अपनी अदाएं प्रस्तुत कर रही थीं. इस पर कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है.

‘सनातन संस्कृति को बेचखाने वाले इस नेता क्या कार्रवाई होगी’

कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता (Bhupendra Gupta) ने हनुमानजी की मूर्ति के सामने डांस और छोटे कपड़े पहनने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है. उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- “रतलाम महापौर के मुख्य आतिथ्य में भगवान हनुमान जी की मूर्ति रखकर अश्लील प्रदर्शन वह भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर. सनातन संस्कृति को बेचखाने वाले इस नेता पर क्या कार्रवाई होगी शिवराज जी?” कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी ने भी इस मामले पर बीजेपी को जमकर घेरा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago