देश

UP में नगर एवं आवास विकास और आयुष विभाग ने योगाभ्यास के लिए साइन किए MoU

A K Sharma: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (A K Sharma) एवं आयुष, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशाधन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ (Dayashankar Mishra Dayalu) की उपस्थिति में नगर विकास और आयुष विभाग के बीच तथा आवास एवं शहरी नियोजन और आयुष विभाग के बीच आज जल निगम के ट्रांजिट हास्टल ‘संगम’ में समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित हुआ. समझौता ज्ञापन पर स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा (Neha Sharma) तथा आयुष के मिशन डायरेक्टर महेन्द्र वर्मा (Mahendra Verma) और विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन राकेश मिश्र (Rakesh Mishra) ने हस्ताक्षर किये और एक-दूसरे को इसका प्रस्ताव हस्तगत किया.

इस एमओयू में प्रदेश में जनसामान्य तक आयुष पद्धतियों व स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए एवं नगरीय निकायों व आवास एवं शहरी नियोजन के स्वामित्व वाले चिन्हित पार्कों में प्रतिदिन योग दिवस कार्यक्रम कराने के लिए तीनों विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है.

इस दौरान मंत्री ए के शर्मा एवं दयाशंकर ‘दयालु’ ने आयुष विभाग की ई-पत्रिका तथा आयुष आपकी रसोई में पुस्तिका का विमोचन, चिकित्सकों की बायोमेट्रिक हेतु आयुष अटेंडेंस ऐप का शुभारम्भ, आयुष पद्धति के प्रचार-प्रसार के जिंगल्स का लोकार्पण तथा इन्वेस्ट आयुष यूपी, हर दिन हर घर आयुर्वेद तथा यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में सराहनीय कार्य करने वाले 04 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया.

बक़ौल मंत्री श्री ए के शर्मा, प्रधानमंत्री के विजन ‘सबको मिले असानी से चिकित्सकीय सेवाएं और इलनेश से वेलनेस की तरफ हमारी सोच बढ़े’ तथा लोगों का जीवन स्तर में सुधार हो, इसके लिए नगर विकास विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी आयुष विभाग द्वारा 01 मार्च से नगरीय निकायों एवं आवास विकास व शहरी नियोजन के पार्कों में चलाये जा रहे योगा दिवस एवं आयुष पद्धति कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के लिए सहयोग करेंगे.

नगरीय पार्कों एवं उद्यानों में ऐसे कार्यक्रम होने से पार्कों का सदुपयोग एवं संरक्षण होगा तथा पार्क साफ-सुथरे भी बने रहेंगे. ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में सुबह की दिनचर्या में बदलाव आयेगा और उन्हें एक ही स्थान पर योग का प्रशिक्षण तथा आयुष चिकित्सा का लाभ मिलेगा, इससे लोगों की क्वालिटी ऑफ लाइफ बढ़ेगी. प्रदेशभर में 2000 से ज्यादा योग के प्रशिक्षक हैं, इनके हुनर का लाभ आमजन को मिलेगा.

बक़ौल आयुष मंत्री डॉ० दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, प्रधानमंत्री के मंशानुरूप प्रदेश में अपनी पुरानी परम्परागत चिकित्सा पद्धति को आम लोगों तक पहुंचाने प्रयास कर रहा है. आयुष हमारी चिकित्सा की प्राचीन विधा थी, वैद्य रोगी का नाड़ी पकड़कर शरीर के रोग बता देता था तथा उसी अनुरूप आसानी से सस्ता उपचार भी हो जाता था. नगर विकास विभाग और आयुष विभाग मिलकर इस योग दिवस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचायेंगे और इससे लोगों के जीवन में बदलाव भी आयेगा. प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन योगा और हर घर आयुर्वेदा पहुंचाने का हमारा प्रयास होगा.

आयुष विभाग (Ayush Department) नगरीय पार्कों में दो चरणों में योग दिवस एवं आयुष चिकित्सा पद्धति कार्यक्रम 01 मार्च, 2023 से नगर विकास विभाग एवं आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की सहायता से उनके पार्कों में संचालित करेगा. जिसका समय ग्रीष्मकाल में प्रातः 6ः15 से 07 बजे तक व 7ः15 से 08ः00 बजे तक तथा शीतकाल में प्रातः 7ः15 से 08ः00 बजे तक एवं 08ः15 से 09ः00 बजे होगा.

Divyendu Rai

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

11 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

20 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

26 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

29 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago