आस्था

काली सरसों से जगाएं अपने सोए हुए भाग्य को, कैसी भी समस्या हो इस उपाय से होगी दूर

Luck Tips: क्या आप जानते है कि आपकी तरक्की का सामान आपके किचन में ही है. यह हमारा नहीं बल्कि ज्योतिष के जानकारों का कहना है. उनके अनुसार रसोईघर में भोजन बनाने मे उपयोग होने वाले कुछ पदार्थ ऐसे भी हैं, जिनसे जुड़े टोटके आपकी किस्मत रातो रात बदल सकते हैं.

यह उपाय न केवल आपकी संपत्ति में इजाफा करते हैं, बल्कि आपके जीवन को भी खुशहाल बनाते हैं. अगर बात करें इन चीजों की तो इनमें सबसे अहम है काली सरसों. काली सरसों का यह उपाय निगेटिव एनर्जी को भी आपके घर से दूर रखती है. आइए जानते हैं इन उपायों को कैसे किया जाए.

इस तरह का उपाय उन लोगों के लिए विशेष तौर पर लाभप्रद है, जो आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. इसके अलावा जिनकी आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो उन्हें भी इसका लाभ मिल सकता है.

इस उपाय से किस्मत भी देने लगेगी साथ

इस उपाय के लिए एक मिट्टी के घड़े में पानी भरकर उसमें कुछ काली सरसों के दाने डाल दें. इसके बाद सुबह जब कभी भी आप स्नान करने जाएं तो इसी पानी से स्नान करें. लगातार कई दिनों तक ऐसा करने पर आपकी जो किस्मत आपका साथ नहीं दे रही थी वो भी देने लगेगी. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यह उपाय बेहद ही कारगर है.

गुरुवार के दिन करें यह उपाय

जिस घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है, वहां स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अलावा धन की हानि भी होती है. कई तरह की समस्याओं के कारण घर के लोग मानसिक तौर पर भी परेशान रहते हैं. इन सारी समस्याओं से निजात पाने के लिए गुरुवार के दिन काली सरसों का दान करें.

इसे भी पढें: वटवृक्ष के इस उपाय से हनुमान जी पूरी करते हैं हर मनोकामना, आर्थिक संकट भी होता है दूर

बुरी नजर से बचाता है यह उपाय

अगर आपको इस बात का शक है कि किसी की बुरी नजर लगने के कारण किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो काली सरसों का यह उपाय बेहद ही कारगर हो सकता है. इसके लिए काली सरसों के साथ साबुत मिर्च और नमक को सात बार सिर से घुमाकर आग में डाल दें. इसके अलावा इन्हें अग्नि में सात बार घुमाते हुए डालने पर घर में अगर किसी तरह की नकारात्मक शक्ति का वास है तो वह भी दूर होता है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

4 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

10 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

29 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

32 minutes ago

पड़ोसी देश में फिर भड़का ‘जिहादी तांडव’! रातों-रात 35 परिवारों को छोड़ना पड़ा अपना ही गांव, जानिए वजह

Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ईसाई व्यक्ति पर ईशनिंदा का आरोप लगने…

42 minutes ago