कान पकड़कर व हाथ जोड़कर माफी मांगता आरोपी सिपाही (वीडियो ग्रैब)
UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में हॉकी खेलने आये एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने व छींटाकशी का आरोप लगा है. महिला द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद सिपाही को भीड़ ने घेर लिया और फिर उसे कई तमाचे मारे. इसके बाद सिपाही ने कान पकड़कर और फिर हाथ जोड़कर माफी मांगी. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सिपाही को जेल भेज दिया गया है.
मामला यूपी के कासगंज के एक होटल के अंदर का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, आगरा का पुलिस कॉन्स्टेबल कुलदीप कुमार कासगंज जनपद में पुलिस की 16वीं अंतर्जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने आया था. प्रतियोगिता में कई जनपद के खिलाड़ी पुलिसकर्मी शामिल थे. शाम को अधिकतर सिपाहियों के रुकने का बंदोबस्त सोरों के ही श्रीजी होटल में किया गया था. इसी बीच होटल में एक महिला भी रूकी हुई थी. महिला ने आरोप लगाया कि उनमें से एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ गंदे शब्दों का प्रयोग किया और छेड़छाड़ की व अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.
ये भी पढ़ें- Asad Encounter: भतीजे असद की मौत पर बोला अतीक का भाई अशरफ-“अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले लिया”
इसके बाद महिला के पक्ष में तमाम लोग उतर आए और भीड़ में से किसी ने उसे तमाचा जड़ दिया और माफी मांगने के लिए कहा. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सिपाही कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है. तो वहीं महिला की तहरीर पर सिपाही कुलदीप कुमार पर सोरों कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है व हवालात में भी डाल दिया गया. हालांकि बाद में आरोपी सिपाही को मजिस्ट्रेट के यहां से जमानत दे दी गई.
इस पूरे मामले को लेकर कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस की अतंर्जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में आगरा से शामिल होने आए एक पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना संज्ञान में आई है. तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…
सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…
US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…
Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…
US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…