देश

UP News: दाढ़ी मामले में शुरू हुई सियासत, सपा सांसद ने फतवे का किया समर्थन तो तनवीर रिजवी ने किया विरोध, बोले- “मदरसा नियमावली में नहीं लागू है कोई ड्रेस कोड”

UP News: इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारूल उलूम देवबंद के दाढ़ी कटवाने पर मदरसे से निष्कासन के फतवे पर अब सियासत शुरू हो गई है, जहां सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने फतवे का समर्थन किया है. तो वहीं यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्य तनवीर रिजवी ने इसका विरोध किया है. उन्होंने कहा है कि “मदरसे की नियमावली में किसी प्रकार का ड्रेस कोड लागू नहीं किया गया है, इसलिए इस तरह की बयानों को तूल नहीं देना चाहिए.”

गौरतलब हो कि तनवीर रिजवी का यह बयान उस समय आया है जब दारूल उलूम देवबंद ने मदरसों में दाढ़ी कटवाने पर निष्कासन का फतवा जारी किया है. हाल ही में संभल पहुंचे उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्य तनवीर रिजवी ने मौलाना हुसैन अहमद के बयान पर कहा कि “यह आलम-ए-दीन का बयान है. उन्होंने किस सूरत में और किस मकसद से यह बयान दिया है यह वह खुद जानते होंगे. मेरा मानना है कि इस तरह के बयानों पर बहुत ज्यादा चर्चा करना और उसको विषय बनाना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है. हमें अपने मदरसों में जो बच्चे शिक्षा ले रहे हैं वह कितनी अच्छी शिक्षा लें और क्वालिटी वाली शिक्षा लें उस पर ध्यान देना चाहिए.”

पढ़ें इसे भी- Prayagraj: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्याकांड में इस्तेमाल हुई लावारिस कार बरामद

सपा सांसद डॉ. बर्क ने मौलाना हुसैन अहमद के बयान का समर्थन किया है, के सवाल पर तनवीर रिजवी ने कहा कि मेरा मानना है कि “दाढ़ी व्यक्तिगत सरोकार है, जिसका मन है वह रखें और जिसका मन नहीं है वह नहीं रखें. तनवीर रिज़वी बोले कि अब तो दाढ़ी रखने का फैशन बन गया है. गैर मुस्लिम भी अब दाढ़ी रखने लगे हैं. मैं सपा सांसद के बयान से बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखता. कहीं ना कहीं वह यह जताते हैं कि वह मुस्लिम नेता है और वह मुस्लिमों के बड़े हितैषी हैं. हो सकता है कि यह उनका हथियार हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता या पदाधिकारी इस पर ज्यादा जोर इसलिए नहीं देगा क्योंकि हम जानते हैं कि यह देश हमारा है जनता हमारी है.”

उन्होंने कहा कि “हमारा सिस्टम ऐसा हो कि हम जनता को कामयाबी की ओर ले जाएं. मौलाना हुसैन अहमद का बयान उनका अपना निजी बयान है और उन्होंने अपनी सोच के अनुसार बयान दिया होगा. मैं उनके बयान को लेकर कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन मदरसा बोर्ड का सदस्य होने के नाते मेरा कहना है कि इस तरह के बयानों को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए.” रिज़वी बोले कि “मदरसा की जो नियमावली है, उसमे इस तरह के परिधान जैसी चीजों को अंकित नहीं किया गया है. इस पर कोई विषय बनाने की जरूरत नहीं है. मदरसा नियमावली में कोई ड्रेस कोड लागू नहीं किया गया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago