सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से खाकी को शर्मसार कर देने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के निजामाबाद थाने के फरिहां चौकी पर एक वर्ष पूर्व तैनात रहे सिपाही नफीस अहमद पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है. सिपाही पर आरोप है कि उसने एक महिला को शादी का झांसा देकर होटलों में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने जनसुनवाई में जब इसकी शिकायत एसपी अनुराग आर्या से की तो उन्होंने तत्काल सिपाही के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक फरिहां चौकी पर तैनाती के दौरान ही सिपाही ने एक महिला को शादी का झांसा दिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था. आरोपी के खिलाफ निजामाबाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. वर्तमान में आरोपी सिपाही भदोही जिले में तैनात है. पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने कहा कि वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी सिपाही ने पीड़िता का गर्भपात भी करा दिया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि सिपाही नफीस अहमद ने तीन लाख रूपए में दवाब बनाकर उससे समझौता कर लेने की धमकी भी दी थी. इस समझौते के तहत एक बार 30 हजार और एक बार 20 हजार रूपया दिया भी और रात में सारा सामान लादकर फरार हो गया.
पढ़ें इसे भी- UP Politics: सारस मामले में सपा और ‘योगी सरकार’ में छिड़ा संग्राम, वन मंत्री ने कहा- अखिलेश के सारे आरोप गलत
पूरे मामले को लेकर आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने मीडिया को जानकारी दी कि जनसुनवाई के दौरान एक महिला शिकायत लेकर आई थी. इस शिकायत में पीड़ित महिला ने फरिहां थाने पर पूर्व में तैनात रहे सिपाही नफीस अहमद पर रेप का आरोप लगाया था. मामले में निजामाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस विवेचनात्मक कार्रवाई कर रही है. सारे पहलुओं पर इन्वेस्टीगेशन किया जा रहा है. इसके साथ ही आरोपी सिपाही पर विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी भदोही को पत्र भेजा जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…