Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: भदोही में तैनात सिपाही पर दर्ज हुआ रेप का मुकदमा, पीड़िता ने आजमगढ़ एसपी से की थी शिकायत

Azamgarh: मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का बताया जा रहा है. एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस विवेचनात्मक कार्रवाई कर रही है.

सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से खाकी को शर्मसार कर देने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के निजामाबाद थाने के फरिहां चौकी पर एक वर्ष पूर्व तैनात रहे सिपाही नफीस अहमद पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है. सिपाही पर आरोप है कि उसने एक महिला को शादी का झांसा देकर होटलों में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने जनसुनवाई में जब इसकी शिकायत एसपी अनुराग आर्या से की तो उन्होंने तत्काल सिपाही के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं.

पैसे से बंद कराना चाहता था पीड़िता का मुंह

मिली जानकारी के मुताबिक फरिहां चौकी पर तैनाती के दौरान ही सिपाही ने एक महिला को शादी का झांसा दिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था. आरोपी के खिलाफ निजामाबाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. वर्तमान में आरोपी सिपाही भदोही जिले में तैनात है. पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने कहा कि वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी सिपाही ने पीड़िता का गर्भपात भी करा दिया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि सिपाही नफीस अहमद ने तीन लाख रूपए में दवाब बनाकर उससे समझौता कर लेने की धमकी भी दी थी. इस समझौते के तहत एक बार 30 हजार और एक बार 20 हजार रूपया दिया भी और रात में सारा सामान लादकर फरार हो गया.

पढ़ें इसे भी- UP Politics: सारस मामले में सपा और ‘योगी सरकार’ में छिड़ा संग्राम, वन मंत्री ने कहा- अखिलेश के सारे आरोप गलत

एसपी ने क्या कहा

पूरे मामले को लेकर आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने मीडिया को जानकारी दी कि जनसुनवाई के दौरान एक महिला शिकायत लेकर आई थी. इस शिकायत में पीड़ित महिला ने फरिहां थाने पर पूर्व में तैनात रहे सिपाही नफीस अहमद पर रेप का आरोप लगाया था. मामले में निजामाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस विवेचनात्मक कार्रवाई कर रही है. सारे पहलुओं पर इन्वेस्टीगेशन किया जा रहा है. इसके साथ ही आरोपी सिपाही पर विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी भदोही को पत्र भेजा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital