देश

UP News: यूपी के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें क्या है वजह

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से स्कूलों के बंद रहने की खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक 28 अगस्त को यहां के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. ऐसा सावन के आखिरी सोमवार पर  निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर निर्णय किया गया है. ऐसी सम्भावना है कि, 28 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण रविवार की शाम से ही यहां कांवड़ियों की भारी भीड़ जुटने लगेगी. इसी को लेकर यातायात व्यवस्था को देखते हुए और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्कूल और कॉलेज के बंद रखने का फैसला स्थानीय स्तर पर लिया गया है.

26 से ही बंद हैं यहां पर स्कूल

अगर स्थानीय लोगों की बात मानें तो यहां पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए 26 से ही स्कूल,कॉलेज बंद हैं जो कि 28 अगस्त के बाद ही खुलेंगे. ये फैसला जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के हित में लिया है. बता दें कि प्रदेश के बहुत से जिलों में प्रत्येक वर्ष बड़े स्तर पर कांवड़ यात्रा निकाली जाती है, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान, पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा नहीं निकल सकी थी. हरिद्वार, गौमुख और दूसरी जगहों पर हर साल धूमधाम से और बड़ी संख्या में कांवड़िए यात्रा निकालते हैं और बड़ी संख्या में जल भरकर भोले बाबा के चरणों में चढ़ाते हैं. इस मौके पर शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं, जिससे यातायात को सम्भालना मुश्किल हो जाता है और अगर स्कूल-कॉलेज खुले रहते हैं तो स्कूली बस और अन्य वाहनों का आना-जाना भी लगा रहता है, जिससे यातायात व्यवस्था मे काफी कठिनाई आती है और ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को काफी समस्या का सामना भी करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें– Azamgarh: मामूली विवाद में दबंगों ने महिला ग्राम प्रधान पर बरसाई लाठियां, पांच गिरफ्तार, दो फरार

जिला प्रशासन ने 26 अगस्त से ही जिले में स्कूल व कॉलेज के लिए अवकाश घोषित कर रखा है. जिला प्रशासन की माने तो रविवार की शाम से ही कांवड़ियों की भारी भीड़ जिले में आने लगेगी और कल तक ये संख्या बढ़कर दोगुनी हो जाएगी. इसे संभालने के लिए ट्रैफिक भी बदलना पड़ेगा. इसलिए बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कॉलेज और स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

6 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

37 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

51 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago