देश

UP News: जेल में बंद सपा नेता आरपी यादव से नहीं मिल पाए शिवपाल, फूटा गुस्सा, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

UP News. समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव यूपी की योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. शिवपाल सिंह यादव का आरोप है कि वह शुक्रवार को रायबरेली जेल में बंद आरपी यादव से मुलाकात करने जा रहे थे. इससे पहले कि वह वहां पहुंचते, आनन-फानन में रायबरेली जेल में बंद आरपी यादव को सुल्‍तानपुर जेल हस्‍तांतरित कर दिया गया. आरोप है कि भाजपा सरकार की यह कार्रवाई पारदर्शी लोकतंत्र और निष्‍पक्ष न्‍यायिक व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़ा करता है.

बता दें कि रायबरेली जेल में हत्या के मामले में आरपी यादव बंद हैं. सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और दो बार सदर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके आरपी यादव से मिलने के लिए शिवपाल सिंह यादव पहुंचे थे. मुलाकात के सम्बंध में शिवपाल सिंह पहले ही जिलाधिकारी को एक पत्र के माध्यम से अवगत करा चुके थे, लेकिन उनके वहां पहुंचने पर मालूम चला कि, आरपी यादव को रायबरेली जेल से सुल्तानपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है.

जिसके बाद शिवपाल यादव काफी नाराज हुए और उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब प्रजातंत्र की हत्या कर रही है. इस सम्बंध में शिवपाल सिंह यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, “दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे द्वारा जिला कारागार, रायबरेली में निरुद्ध श्रीआरपी यादव से मुलाकात हेतु आग्रह किए जाने के बावजूद आज उन्हें आनन-फानन में जिला कारागार, सुल्तानपुर हस्तांतरित कर दिया गया. भाजपा सरकार की यह कार्रवाई पारदर्शी लोकतंत्र व निष्पक्ष न्यायिक व्यवस्था पर सवाल है.

ये भी पढ़ें-  Road Accident: बरेली, नोएडा और इटावा में रफ्तार का कहर, 7 लोगों की मौत, 9 घायल

शिवपाल से मिलने पहुंचे सपा के क्षेत्रिय नेता

रायबरेली में शिवपाल यादव ने प्रतापगढ़ की पट्टी से विधायक राम सिंह पटेल के आवास पर रुक कर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और वहां पत्रकारों से बातचीत की. पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, ‘भारतीय जनता पार्टी में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. अधिकारी निरंकुश हो गए हैं और प्रजातंत्र समाप्त हो रहा है. एक नई परंपरा शुरू हो रही है, जो आने वाले वक्त में लोगों के लिए काफी परेशानी का कारण बनेगी. सरकार हमेशा नहीं रहती वक्त बदलता है.’

बता दें कि राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के आने से जहां राम सिंह पटेल के घर में क्षेत्रीय नेताओं का जमावड़ा बना रहा तो वहीं रायबरेली में समाजवादी पार्टी के चारों विधायकों की गैरमौजूदगी चारों तरफ चर्चा का विषय बनी रही.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago