होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन आजाद पॉलिसी को इन दिनों शानदार रिस्पॉन्स मिला है. लॉन्च के बाद 10-15 दिनों में LIC ने 50,000 जीवन आजाद पॉलिसी बिक चुकी है. LIC के अध्यक्ष एम आर कुमार ने वर्चुअल प्रेस मीट के दौरान इस बारे में जानकारी शेयर की है. जीवन आजाद पॉलिसी एक नॉन पार्टिसिपेटिंग बीमा योजना है. LIC ने इसे जनवरी 2023 में पेश किया था. LIC हर उम्र के लिए लोगों के लिए योजना लाती रहती है. देश के लाखों लोगों ने LIC की तमाम स्कीमों में निवेश किया है.
जीवन आजाद स्कीम में प्रीमियम भुगतान की अवधि माइनस 8 साल है. उदाहरण के लिए यदि कोई निवेशक 18 साल की पॉलिसी अवधि चुनता है, तो व्यक्ति को 10 साल (18-8) के लिए ही प्रीमियम का भुगतान करना पडेगा. मैच्योरिटी पर पॉलिसी एकमुश्त राशि का भुगतान करने का गारंटी दे रही है. इस पॉलिसी में मिनिमम सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये और मैक्सिमम सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये दी गई है. इस पॉलिसी को 15 से 20 साल के लिए ले सकते है.
ये भी पढ़ें- Turkiye Earthquake: तुर्किये और सीरिया में मरने वालों की संख्या 24000 से अधिक, भीषण ठंड में खाना-पानी के लिए तरसे लोग
यदि कोई 30 साल का व्यक्ति 18 साल के लिए जीवन आजाद स्कीम को ले रहा है. वो दो लाख रुपये के सम एश्योर्ड के लिए 12,038 रुपये 10 साल तक जमा कर सकता है. अगर किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए, तो पॉलिसी लेने का समय चुना गया ‘बेसिक सम एश्योर्ड’ या वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना भुगतान नॉमिनी को किया जाएगा.
एम आर कुमार ने कहा कि नॉन पार्टिसिपेटिंग बीमा जैसे गारंटीड स्कीम पर LIC फोकस कर रहा है. क्योंकि वे पॉलिसीहोल्डर्स को हाई मार्जिन प्रदान करते हैं. प्रेस मीट के दौरान उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही में LIC के नेट प्रॉफिट में इजाफा हुआ है. LIC ने दिसंबर की तिमाही में मुनाफे में 6,334 करोड़ रुपये की भारी वृद्धि दर्ज की है. जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 235 करोड़ रुपये थी. Q3FY22 में 97,620 करोड़ रुपये की तुलना में Q3FY23 में LIC की शुद्ध प्रीमियम इनकम भी बढ़कर 1.1 लाख करोड़ रुपये हो गया.
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच देर रात शाही मस्जिद को तोड़े जाने…
Delhi News: दिल्ली में चुनाव का माहौल तो है, लेकिन इस बार मुकाबला नेताओं में…
Mushtaq Khan Funeral: मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में बड़े बॉलीवुड सितारों की गैरमौजूदगी पर…
Tej Pratap Yadav on Swara Bhasker: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में स्वरा भास्कर और…
Amitabh Bachchan Bull Painting: अमिताभ बच्चन के जलसा के लिविंग रूम में लगी विशाल बुल…
Russia Ukraine War: रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने 'रोबोट आर्मी' कार्यक्रम…