वीडियो ग्रैब
कुलदीप पंडित
UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत से बच्चों को तालिबानी सजा देने की बड़ी खबर सामने आ रही है. जरा सी चोरी करने पर यहां तीन बच्चों को बांध कर बुरी तरह से मारा गया है. इस मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों बच्चे एक रस्सी से बंधे दिखाई दे रहे हैं और रोते-बिलखते दिख रहे हैं. बच्चों को बुरी तरह से मारा गया है, जिससे उनके शरीर पर निशान भी पड़ गए हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
वायरल वीडियो के मुताबिक, मामला बागपत के कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कला का बताया जा रहा है, जिसमें तीन बच्चों को रस्सी से बांधकर सजा दी जा रही है. वायरल वीडियो में बंधक तीनो बच्चे लोगों से गुहार लगा रहे हैं ताकि उनको छोड़ दिया जाए. इसी वीडियो में बच्चों ने चोरी की बात भी स्वीकारी है और फिर से कभी भी ऐसा काम न करने की बात कह रहे हैं, लेकिन फिर भी उन पर कोई तरस नहीं खा रहा है. तीनों बच्चे बागपत सिटी के बताए जा रहे हैं.
जानकारी सामने आ रही है कि ये तीनों बच्चे शहर कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. लगातार हुई कई घटनाओं के बाद ही ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को पकड़ लिया और फिर उनके हाथ पैर बांधकर तब तक पिटाई करते रहे, जब तक उन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार नहीं कर लिया.
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बच्चों की इस कदर पिटाई की है कि उनके शरीर पर कई जगह निशान पड़ गए हैं. वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया है. आनन-फानन में स्थानीय पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद बंधक बनाने के आरोप में गांव के ही अनिल और बीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है.
शहर कोतवाली इंचार्ज मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि वायरल वीडियो में गांव के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अभी पूरे मामले में जांच जारी है कि कोई अन्य तो इसमें शामिल नही है. यदि गांव के किसी अन्य के शामिल होने की सूचना मिलती है तो उसके विरुद्ध भी दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…