Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: बागपत में चोरी करने पर बच्चों को दी गई तालिबानी सजा, वीडियो हुआ वायरल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Baghpat: शहर कोतवाली इंचार्ज मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि वायरल वीडियो में गांव के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

वीडियो ग्रैब

Edited by Nitish Pandey

कुलदीप पंडित

UP News:  उत्तर प्रदेश के बागपत से बच्चों को तालिबानी सजा देने की बड़ी खबर सामने आ रही है. जरा सी चोरी करने पर यहां तीन बच्चों को बांध कर बुरी तरह से मारा गया है. इस मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों बच्चे एक रस्सी से बंधे दिखाई दे रहे हैं और रोते-बिलखते दिख रहे हैं. बच्चों को बुरी तरह से मारा गया है, जिससे उनके शरीर पर निशान भी पड़ गए हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

वायरल वीडियो के मुताबिक, मामला बागपत के कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कला का बताया जा रहा है, जिसमें तीन बच्चों को रस्सी से बांधकर सजा दी जा रही है. वायरल वीडियो में बंधक तीनो बच्चे लोगों से गुहार लगा रहे हैं ताकि उनको छोड़ दिया जाए. इसी वीडियो में बच्चों ने चोरी की बात भी स्वीकारी है और फिर से कभी भी ऐसा काम न करने की बात कह रहे हैं, लेकिन फिर भी उन पर कोई तरस नहीं खा रहा है. तीनों बच्चे बागपत सिटी के बताए जा रहे हैं.

जानकारी सामने आ रही है कि ये तीनों बच्चे शहर कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. लगातार हुई कई घटनाओं के बाद ही ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को पकड़ लिया और फिर उनके हाथ पैर बांधकर तब तक पिटाई करते रहे, जब तक उन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार नहीं कर लिया.

ये भी पढ़ें- UP News: गाजियाबाद में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया खुलासा, 61 युवतियों के साथ 39 युवक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बच्चों की इस कदर पिटाई की है कि उनके शरीर पर कई जगह निशान पड़ गए हैं. वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया है. आनन-फानन में स्थानीय पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद बंधक बनाने के आरोप में गांव के ही अनिल और बीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है.

शहर कोतवाली इंचार्ज मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि वायरल वीडियो में गांव के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अभी पूरे मामले में जांच जारी है कि कोई अन्य तो इसमें शामिल नही है. यदि गांव के किसी अन्य के शामिल होने की सूचना मिलती है तो उसके विरुद्ध भी दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital