खेल

IPL 2023: ‘हम जो चाहते हैं उसे पाने के लिए अपना रास्ता खुद बनाते हैं’, जीत के बाद MI कप्तान ने भरी हुंकार

Rohit Sharma, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने नॉक आउट लेवल का पहला पड़ाव पार कर लिया है. 5 बार की चैंपियन अब गुजरात टाइटन्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 खेलेगी और यहां जीतने वाली टीम सीधे चेन्नई सुपर किंग्स से फाइल में भिड़ेगी. यहां तक का सफर एमआई के लिए आसान नहीं रहा है. सीजन की शुरुआत इस टीम के लिए बेहद खराब रही लेकिन बाद में टीम ने टूर्नामेंट में वापसी की और अब फाइनल मुकाबले के करीब है जो अपने आप में एक बड़ी बात है. इस बात को खुद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी मानते है और उन्होंने इस सफर पर एक बड़ा बयान भी दिया है.

रोहित शर्मा ने क्या कहा?

रोहित ने मैच खत्म होने के बाद कहा, “मैंने निश्चित रूप से इसके बारे में सोचा था. यही वह है जो हमने वर्षों से किया है. लोग हमसे कुछ चीजें करने की उम्मीद नहीं करते हैं लेकिन हम सभी बाधाओं से बाहर निकलते हैं और हम जो चाहते हैं उसे पाने के लिए अपना रास्ता बनाते हैं.”

ये भी पढ़ें: IPL 2023: साढ़े 3 ओवर, 5 रन, 5 विकेट… तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड, आखिर कौन है ये आर्मी जवान का इंजीनियर बेटा?

उन्होंने कहा, ईमानदारी से, सीजन की शुरूआत में, निश्चित रूप से, हम जानते थे कि पिछले सीजन में जो हुआ उसकी तुलना में इस बार हमारे पास करने के लिए बहुत काम है. मैंने दो सप्ताह पहले प्लेऑफ में पहुंचने का सोचा था. सीजन के स्टार्ट में हमें पता था कि हमें काफी काम करना है. हालांकि हमने ऐसा पहले भी किया है. रोहित ने नेहाल वढेरा और आकाश मधवाल जैसे खिलाड़ियों को टीम में लाने का श्रेय मुंबई की स्काउटिंग टीम को भी दिया.

मुंबई की अगली टक्कर गुजरात से…

आकाश ने मुंबई इंडियंस की ओर से एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजायंट्स के परखच्चे उड़ा दिए. इस तरह मुंबई के आठ विकेट पर 182 रन के स्कोर के जवाब में लखनऊ सिर्फ 101 रन पर ही ढेर हो गई. मुंबई की टीम अब गुजरात टाइटंस से दूसरे क्वालीफायर में खेलेगी. विजेता टीम का सामना रविवार को फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से अहमदाबाद में होगा. एमआई एक बार फिर अपने नए हथियार से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हुए है और अगर ऐसा होता है तो गुजरात की टेंशन बढ़ सकती है.

INPUT-IANS

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

47 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

54 minutes ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

54 minutes ago

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

1 hour ago