देश

UP News: हापुड़ में डेढ़ दर्जन से अधिक बंदरों के मृत मिलने से गांव में मचा हड़कम्प, पुलिस ने दर्ज किया केस

UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ (Hapur) से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक जंगल में डेढ़ दर्जन से अधिक बंदर मृत पाए गए हैं. इस खबर से सामने आने के बाद गांव में हड़कम्प मच गया है. जानकारी सामने आ रही है कि किसी ने गुड़ में मिलाकर बंदरों को जहरीला पदार्थ दे दिया, जिससे बड़ी संख्या में बंदरों की मौत हो गई है. वहीं इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने की बात कही है. हालांकि पहले 30 से 40 बंदरों के मरने की खबर आ रही थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक 19 शव बरामद किए हैं.

मामला हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर चौधरी की दौताई नहर के पास से सामने आया है. यहां पर एक-दो नहीं बल्कि डेढ़ दर्जन से अधिक बंदर संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए हैं. बंदरों के शव के पास से ही गुड़ भी बरामद किया गया है. आशंका जताई जा रही है किसी ने गुड़ में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर बंदरों को दे दिया, जिससे बड़ी संख्या में बंदरों की मौत हो गई है. पुलिस ने अब तक 19 बंदरों के शवों को बरामद किया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने वन रक्षक बीट प्रभारी भूपेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- UP News: हिस्ट्रीशीटर को दबोचने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग, दारोगा को लगी गोली, हाथ की हड्डी में फंसी बुलेट, अस्पताल में भर्ती

इतनी बड़ी संख्या में बंदरों के मरने की खबर राहगीरों ने पुलिस को दी. इसके बाद ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में बंदरों को मरा हुआ देखकर चौंक गए. पुलिस ने तुरंत सभी शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस ने बंदरों के शव के पास से ही गुड़ भी बरामद किया है. पुलिस आशंका जता रही है कि किसी शरारती शख्स ने इन बंदरों को गुड़ में कोई जहरीला पदार्थ मिला कर दे दिया है जिससे इन बंदरों की मौत हुई है. गांव वालों का कहना है कि यहां पर सैकड़ों की संख्या में बंदर रहते थे. एएसपी हापुड मुकेश कुमार मिश्र ने बताया है कि अभी तक 19 शव बरामद किए गए हैं. पुलिस जंगल में और तलाश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

11 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago