Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: काशी में दो दिन रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी…आस-पास के जिलों को देंगे 37 परियोजनाओं की सौगात, वाराणसी को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात

Varanasi: मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि, प्रधानमंत्री के चार प्रमुख जगहों पर कार्यक्रम निर्धारित हैं. सबसे पहले प्रधानमंत्री छोटा कटिंग स्थित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसम्बर यानी कल से वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं. पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में तैयारी जोरों पर चल रही है. तो वहीं पीएम के चार प्रमुख कार्यक्रम निर्धारित हैं और इस दौरान वह आस-पास के जनपद को करीब 19150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं, जिसमें रेलवे से लेकर शिक्षा, फ्लाईओवर, स्वास्थ्य, सौर्य ऊर्जा, पेट्रोल पंप टैंक सहित कई योजनाएं शामिल हैं.

वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि 17 और 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा है. इस दौरान चार प्रमुख जगहों पर उनके कार्यक्रम निर्धारित हैं. सबसे पहले प्रधानमंत्री छोटा कटिंग स्थित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे. इसके बाद पीएम नमो घाट स्थित 15 दिनों तक चलने वाले काशी तमिल संगमम 2 का शुभारंभ करेंगे. तो वहीं दूसरे दिन वाराणसी के उमरहां में तैयार हुए सर्वेवेंद मंदिर का शुभारंभ करेंगे और दूसरे ही दिन वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसी दौरान प्रधानमंत्री करीब 37 परियोजनाओं की सौगात वाराणसी सहित आस-पास के जिलों को देंगे. वहीं मंडलायुक्त ने बताया कि, पीएम मोदी, वाराणसी को रेल की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पांच अलग-अलग ट्रेन का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा फ्लैग ऑफ किया जाएगा. इसमें दो गुड्स ट्रेन शामिल हैं, इसके अलावा दोहरीघाट से मऊ के लिए इलेक्ट्रिक मेमो ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी से वाराणसी के लिए एक काशी तमिल संगमम ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. तो वहीं वाराणसी को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात भी इसी दिन मिलने वाली है. बता दें कि इससे पहले भी वाराणसी से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलती आ रही है, लेकिन प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर वाराणसी से दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

ये भी पढ़ें- ‘2 साल से गायब था…पहले बच्चों को पढ़ाता था’, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा के बारे में क्या बोले पड़ोसी

रेलवे के प्रोजेक्ट भी हैं शामिल

मंडलायुक्त ने जानकारी दी कि पीएम जिन 37 परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं, वह 19,150 करोड़ रुपये की होंगी. इसमें 23 प्रोजेक्ट 12.5 करोड़ के होंगे जिनका लोकार्पण किया जाएगा और 14 ऐसे प्रोजेक्ट होंगे जो 6.5 करोड़ के होंगे, उनका शिलान्यास होगा. इन सभी प्रोजेक्ट में रेलवे के भी बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. मंडलायुक्त ने आगे बताया कि, रेलवे प्रोजेक्ट में डेडीकेटेड फीड कॉरिडोर है जिसकी लाइन दीनदयाल उपाध्याय से कानपुर तक की है और इसका शुभारंभ किया जाएगा. तो इसी के साथ ही इन परियोजनाओं में फ्लाईओवर, अंडरपास, क्रिटिकल केयर यूनिट (150 बेड), दो पेट्रोलियम स्टोरेज टैंक, चित्रकूट में 800 मेगावाट सोलर पार्क का फाउंडेशन सहित कई ऐसे प्रोजेक्ट भी शामिल हैं, जिसकी सौगात वाराणसी और आसपास के जिलों को मिलने जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital