देश

UP के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने मिलाया LULU ग्रुप से हाथ, 500 मिलियन डॉलर का MoU साइन

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) की उपस्थिति में दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के रिटेल ग्रुप लूलू के निदेशक ने उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षर गल्फ फूड-2023, दुबई कार्यक्रम के दौरान किया गया.

MOU के अन्तर्गत लूलू ग्रुप सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश से 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की सब्जियों एवं फलों के खरीद एवं निर्यात अपने 247 हाइपरमार्केट के माध्यम से करेगा. इससे सब्जियों एवं फलों की खेती करने वाले किसानों को सीधे लाभ मिलेगा. उनके द्वारा उत्पादित फल और सब्जी प्रदेश से निकलकर विदेशो में भी जाकर बिकेंगे.

कृषि एवं औद्यानिक उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा

बक़ौल मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Singh), इस समझौता ज्ञापन से प्रदेश के कृषि एवं औद्यानिक उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और अफ्रीकी देशों को अधिक मात्रा में पहुंचाना आसान हो सकेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने का कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में इस एमओयू के माध्यम से उत्तर प्रदेश के किसानों के औद्यानिक खेती के उत्पाद विदेशों में जाने से किसानों की आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी होगी. साथ ही यह भी कहा कि प्रदेश सरकार (State Government) किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करा रही है. प्रदेश के किसानों को औद्यानिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनका उत्साहवर्धन करने हेतु सम्मानित भी किया जा रहा है.

इस अवसर पर लूलू ग्रुप के अध्यक्ष युसुफ अली (Yousuf Ali) ने कहा कि वे यूपी सरकार के साथ एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर करके बेहद खुश और उत्साहित हैं, इससे भारत से हमारे निर्यात को और बढ़ावा मिलेगा और कृषि क्षेत्र तथा किसानों को भी सहायता मिलेगी. हम अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए सब्जियों और फलों का मूल्यवर्धन करने के लिए उत्तर प्रदेश में अपना प्रसंस्करण और पैकेजिंग केंद्र स्थापित करेंगे. उत्तर प्रदेश से मंगाई जाने वाली मुख्य कृषि उपज में आम, मौसमी सब्जियों, फलों को किसानों से वाजिब मूल्य पर क्रय कर अपने हाइपर मार्केट के माध्यम से भी विक्रय करेंगे. साथ ही लूलू ग्रुप उत्तर प्रदेश के आम उत्पाद को बढ़ावा देने हेतु मध्य पूर्व क्षेत्र में माह जून व जुलाई में विशेष यूपी मैंगो फेस्टिवल (Mango Festival) का आयोजन करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

6 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

6 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

8 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

8 hours ago