देश

UP News: ललितपुर में प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का घूस लेते वीडियो वायरल, मचा हड़कम्प

UP News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (CVO) सुरेश पांडेय का घूस लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कम्प मच गया है. इस सम्बंध में कोई भी उच्चाधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि ललितपुर जिलाधिकारी ने इस सम्बंध में ट्वीट कर जांच की बात कही है. हालांकि उन्होंने किसी भी मीडिया से बात नहीं की है और न ही सीयूजी नम्बर पर फोन करने पर फोन उठा.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स कुर्सी पर बैठा हुआ है और टेबल पर किसी से रुपए ले रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ ही देर में शख्स पूरे रुपए लेकर कुर्सी से उठ जाता है. यह वीडियो ललितपुर के प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुरेश पांडेय का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने किसी से 3 लाख रुपए की रिश्वत ली और इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

ये भी पढ़ें- Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आरोपित संजय सिंह को कोर्ट से मिली राहत, जमानत मंजूर

बताया जा रहा है कि प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से गौवंशों को भूसा सप्लाई के मामले में करोड़ो का बंदरबांट हुआ है. जानकारी ये भी सामने आ रही है कि, टेंडर को 5 से 7 करोड़ करने के लिए ही 3 लाख की घूस ली गई है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर किसी भी उच्चाधिकारी का बयान अभी तक सामने नहीं आया है. बताया जा रहा है कि मीडिया ने जिलाधिकारी ललितपुर से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है. तो वहीं जिलाधिकारी के सीयूजी नम्बर पर भी मीडिया ने सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन ये नम्बर भी नहीं उठाया गया. वहीं विभागीय सूत्रों से जानकारी सामने आ रही है कि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है. अधिकारियों व कर्मचारियों में इस वीडियो को लेकर जमकर कानाफूसी हो रही है, लेकिन सामने से अभी इस वीडियो को लेकर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है.

ट्विटर पर जिलाधिकारी ने दी जानकारी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर ही ललितपुर जिलाधिकारी द्वारा ट्विटर पर ट्विट कर कहा गया है कि, सोशल मीडिया पर CVO ललितपुर द्वारा रिश्वत लेने संबंधी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ललितपुर को जांच के निर्देश दिए गए है, प्रकरण में जांचोपरांत दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

6 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

12 minutes ago

‘असाधारण जनसेवक हैं मोदी’ भूटान PM शेरिंग तोबगे ने हिंदी में लिखा लेख, बोले- विकसित भारत का मतलब विकसित भूटान

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

16 minutes ago

अब पाक-चीन की खैर नहीं…! भारत ने तैयार किया 661 करोड़ का प्लान, क्या है ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम?

BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…

20 minutes ago

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

42 minutes ago