खेल

Jammu Kashmir: जूडो चैंपियनशिप में तज़ीम फैयाज ने जीता सिल्वर मेडल, परिवार में खुशी का माहौल

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के युवा जूडो खिलाड़ी तजीम फैयाज ने ‘अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय जूडो चैंपियनशिप’ में सिल्वर मेडल जीत कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है. कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हुए तजीम ने यह मेडल जीता है. तजीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण खेल दिखाया. फाइनल में पहुंचने से पहले तजीम ने कई माहिर खिलाड़ियों को हराया. अपनी लगन और मेहनत के दम पर तजीम ने यह मुकाम हासिल किया है.

फाइनल राउंड में पिछड़ गई थीं तजीम फैयाज

बता दें कि फाइनल राउंड में तजीम पिछड़ गई थीं. लेकिन फिर संभलते हुए उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. तज़ीम वर्तमान में जीएनडीयू पंजाब में फिजिकल एज्यूकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल कर रही हैं, साथ ही साथ जुडो की ट्रेनिंग भी लेती हैं. जूडो की दुनिया में उनकी सफल यात्रा ‘जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल’ के श्रीनगर कैंप से शुरू हुई थी.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सांबा में ‘कैलिको प्रिंटिंग’ को किया जा रहा है पुनर्जीवित, महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश

दोस्तों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

तजीम,अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेडल हासिल कर चुकी हैं, साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है. तज़ीम की इस उपलब्धि की खबर सुनकर, उसके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है. तजीम के परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि तजीम बचपन से ही प्रभावशाली रही हैं. बचपन से ही उसे खेल कूद पसंद रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

4 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

20 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

26 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

27 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

47 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

52 minutes ago