देश

UP News: योगी सरकार ने पाठ्यक्रम में किया बड़ा बदलाव, अब यूपी के बच्चे नहीं पढ़ेंगे मुगलों का इतिहास

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है. अब बच्चों को मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा. बल्कि भारत की क्रांति से जुड़ी जानकारी उनको पढ़ाई जाएगी. ये बदलाव यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम में किया गया है. शैक्षिक सत्र 2023-24 में 12वीं में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में से मुगल चैप्टर को पूरी तरह से हटा दिया गया है. इसके साथ ही 11वीं कक्षा के इतिहास की किताब से भी इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव और औद्योगिक क्रांति के पाठ हटा दिए गया है. ये बदलाव अप्रैल से शुरू हुए सेशन से लागू भी कर दिया गया है. इसके साथ ही नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध का पाठ भी हटा दिया गया है.

मालूम हो कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में इंटरमीडिएट में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में ‘भारतीय इतिहास के कुछ विषय-द्वितीय’ से शासक और मुगल दरबार को यूपी सरकार ने हटा दिया है. 12वीं और 11वीं कक्षा के इतिहास के सिलेबस में बदलाव किया गया है. 11वीं में से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव का चैप्टर हटाया गया है और औद्योगिक क्रांति पाठ भी हटाए गए हैं. ये बदलाव अप्रैल से शुरू हुए सत्र से लागू भी कर दिया गया है. इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आ रही है कि यूपी बोर्ड के 12वीं के सिलेबस की स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से जन आंदोलनों का उदय और एक दल के प्रभुत्व का दौर वाला चैप्टर भी हटाया गया है.

ये भी पढ़ें-UP Nikay Chunav: “नगर निकाय चुनाव में भाजपा को हरा देगी सपा, तैयारी हमारी जीतने की है… “, सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान

इसके अलावा, 10वीं की लोकतांत्रिक राजनीति 2 की किताब से लोकतंत्र और विविधता, जनसंघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र की चुनौतियां के चैप्टर को भी बंद कर दिया गया है. यानि इस सत्र से विद्यार्थियों को वो तमाम चैप्टर नहीं मिलेंगे, जिनके बारे में वो पहले सुना व पढ़ा करते थे. हालांकि सरकार ने इस बदलाव के बाद जारी बयान में कहा है कि नए पाठ्क्रम से बच्चों का नजरिया बदलेगा. आज तुष्टीकरण, जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति खत्म हो गई है, जिससे राष्ट्र का भला हो रहा है. अब बच्चों को भारत की क्रांति व भारत से जुड़े इतिहास के बारे में पढ़ाया जाएगा और उसी के बारे में जानकारी दी जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago