सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया )
AC Buses Will Run from Gorakhpur to Kathmandu: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनता के हित में बड़ा फैसला लिया है. अब लोग गोरखपुर से काठमांडु तक एसी बसों से जा सकेंगे. जल्द ही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक एसी बसों की सेवा का शुभारम्भ होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों शहरों के बीच बस सर्विस शुरू करने के लिए रोडवेज हेडक्वॉर्टर ने गोरखपुर डिपो को बस आवंटित कर दिया है.
बता दें कि बस सेवा शुरू करने के लिए भारत और नेपाल सरकार की अनुमति पहले ही मिल चुकी है. इस रूट के लिए परिवहन विभाग परमिट भी जारी कर चुका है और किराया एवं स्टॉपेज भी तय कर लिए गए हैं. यह बस सोनौली और बुटवल के रास्ते काठमांडू तक जाएगी.
सूत्रों की मानें तो गोरखपुर और काठमांडू के बीच मकर संक्रांति से ही इस बस सेवा को शुरू करने की योजना बनाई गई थी. इसके लिए राप्तीनगर डिपो की जनरथ बस को तैयार भी कर लिया गया था, लेकिन सर्विस शुरू नहीं हो सकी थी. यात्रियों को बस की यात्रा के लिए टिकट गोरखपुर स्टेशन कैंपस में ही काउंटर पर मिलेगा. गोरखपुर से काठमांडू तक प्रति व्यक्ति किराया 1,005 रुपये होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बस शाम 4 बजे गोरखपुर से चलेगी और शाम 6 बजे सोनौली पहुंचेगी. सौनौली में 15 मिनट रुकने के बाद कुल 13 घंटे की यात्रा कर अगली सुबह 5 बजे काठमांडू पहुंचेगी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बसों की साफ-सफाई और मेंटेनेंस गोरखपुर की वर्कशॉप में ही होगी. परिवहन निगम पहले ही गोरखपुर से काठमांडू तक एसी बस सर्विस शुरू करने वाला था, लेकिन विधानसभा चुनाव आ गया और फिर विदेश मंत्रालय की मंजूरी मिलने में लंबा समय लग गया. अब जबकि इस बस सेवा को शुरू करने की इजाजत मिल चुकी है, ऐसे में इस बस सेवा के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…