खेल

0,0,0… ये कैसा ‘सूर्यग्रहण’, वनडे में फिसड्डी साबित हो रहे सूर्या, वर्ल्ड कप में मौका मिलना मुश्किल!

Twitter reactions on Suryakumar Yadav:  ‘समय बड़ा बलवान होता है’. ये शब्द 100 प्रतिशत सच है. पैसा, ताकत और इस दुनिया की हर चीज़ को समय के आगे घुटने टेकने ही पड़ते हैं. जब किसी खिलाड़ी का बुरा वक्त चलता है तो उसके खिलाफ पूरी दुनिया हो जाती है. अपनी ही टीम, कप्तान और कोच उसके खिलाफ हो जाते हैं. हालांकि सूर्यकुमार यादव को उनकी काबिलियत को ध्यान में रखकर थोड़ी तवज्जो जरूर दी गई. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में उनके साथ जो हुआ वो किसी भी बड़े खिलाड़ी का मनोबल तोड़ना है.

आलम ये है की जिस सूर्यकुमार यादव के लिए बाउंसर, यॉर्कर, लेग स्पिन, ऑफ स्पिन मायने नहीं रखती वही बल्लेबाज आज सीधी गेंद पर निपट रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनका स्कोर-0,0,0 है. या यूं कह लीजिए टी20 क्रिकेट का नंबर 1 बल्लेबाज वनडे में एक-एक रन बनाने को तरस गया है.

0,0, 0… SKY ने लगाई शर्मनाक ‘हैट्रिक’

सूर्या को पहले दो मैचों में स्विंग से दिक्कत हुई और तीसरे मैच में वो स्पिनर की गेंद पर बोल्ड हो गए. आपको बता दें सूर्यकुमार यादव लगातार तीन वनडे मैचों में पहली गेंद पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

सोशल मीडिया पर मची खलबली

सूर्या लगातार तीन वनडे मैचों में पहली ही गेंद का सामना करते हुए (गोल्डन डक) अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद से लेकर अब तक वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं. भारतीय फैंस ट्विटर पर सूर्यकुमार के इस खराब प्रदर्शन पर कई तरह के मीम वायरल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Karauli Sarkar Baba: किसान नेता से आयुर्वेदिक डॉक्टर और फिर झाड़-फूंक बाबा… आम जनता से लूटपाट मचाने वाला संतोष सिंह भदौरिया इस तरह बना करौली सरकार बाबा

वर्ल्ड कप में मौका मिलना मुश्किल!  

ऑस्ट्रेलियाई सीरीज ही नहीं बल्कि पिछले एक साल से वनडे में रन बनाने को तरस रहे हैं. इस खिलाड़ी ने पिछले 12 महीनों में 14 पारियों में महज 12.76 की औसत से 166 रन बनाए हैं. SKY ने वनडे फॉर्मेट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखकर उनका वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह बना पाना मुश्किल लग रहा है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अर्नब के कहर का असर? सहारनपुर में फटा आसमान, मस्जिद का गुंबद चकनाचूर; देखें VIDEO

Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…

3 minutes ago

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

27 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

31 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

33 minutes ago

इजराइल में सत्ता की लड़ाई: नेतन्याहू या आइजनकोट, किसके हाथ आएगी प्रधानमंत्री की कुर्सी?

Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…

40 minutes ago

‘सिर्फ रिपोर्ट बनाना काफी नहीं, ठगी रोके बैंक’, साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…

47 minutes ago