कप्तान सुनील छेत्री लेबनान के खिलाड़ियों को छकाते हुए
SAFF Championship 2023: भारतीय फुटबॉल टीम ने शनिवार को लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सैफ चैम्पियनशिप फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब चार जुलाई को फाइनल में मेजबान टीम का सामना कुवैत से होगा जिसने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 1-0 से पराजित किया. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है.
भारत और लेबनान निर्धारित समय के बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी गोल नहीं कर सकीं जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ. शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम के लिए करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री, अनवर अली, नाओरेम महेश सिंह और उदांता सिंह कुमाम ने गोल किए. वहीं लेबनान के लिए वालिद शऊर और मोहम्मद सादेक ही गोल कर सके जबकि हसन मातोक और खलील बदेर चूक गए.
इस मैच में भारत की जीत के हीरो गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधु रहे जिन्होंने शूटआउट में कुछ शानदार बचाव किए. दोनों टीमें निर्धारित और अतिरिक्त समय तक 0-0 से बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया. सुनील छेत्री ने पहले शॉट को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिला दी. जबकि लेबनान की तरफ से हसन माटुक पेनल्टी मिस कर गए. इसके बाद भारत की तरफ से अनवर अली ने गोल दागकर भारत की बढ़त को मजबूत कर दिया. हालांकि वालिद एस ने गोल दागकर लेबनान की वापसी कराई.
इसके बाद भारत की तरफ से एन. महेश सिंह गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया. इस बीच मोहम्मद सादिक ने पेनल्टी को गोल में बदलकर लेबनान को हार से बचाने की कोशिश की. लेकिन भारत की तरफ से उदांता सिंह चौथा शॉट नेट में डाल दिया और फिर गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधु ने खलील बादेर की पेनल्टी को जाया कर भारत को फाइनल में पहुंचा दिया. फाइनल मुकाबला चार जुलाई को खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का मुकाबला कुवैत की टीम से होगा.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…
Supreme Court On Rahul Gandhi case: गर्भवती पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के…
सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…