जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा
By Shubhra Rai
Photo- England Cricket (@englandcricket) /Twitter
ENG vs AUS, Ashes: ‘मैच संतुलन में है और हम ऑस्ट्रेलिया के टेल से एक या दो विकेट दूर हैं’, ये बयान उस गेंदबाज का है जिसने पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को दिन में तारे दिखा दिए थे. एशेज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने अपनी बैजबॉल रणनीति अपनाई और धुंआधार बल्लेबाजी की. पहली पारी में 393 रन बनाने के बाद इंग्लिश गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैकफुट पर ला दिया. जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का बड़ा रोल रहा. हालांकि, उस्मान ख्वाजा की शतकीय पारी ने कंगारू टीम की मैच में वापसी कराई.
उड़ सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम की नींद!
मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने मैच में अपनी पकड़ बना ली है. लेकिन इंग्लिश गेंदबाज ने जो कहा उससे ऑस्ट्रेलिया की टेशन बढ़ सकती है. दरअसल, एशेज 2023 के पहले टेस्ट के दूसरे दिन उस्मान ख्वाजा के शानदार शतक के बावजूद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है कि मैच संतुलन में है और वे ऑस्ट्रेलियाई टेल से बस एक या दो विकेट दूर हैं. ख्वाजा के शानदार नाबाद 126, उनके करियर का 15वां लेकिन इंग्लैंड में टेस्ट में उनका पहला शतक, और ट्रैविस हेड (50) और एलेक्स कैरी (नाबाद 52) के साथ उनकी महत्वपूर्ण साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन शनिवार को 311-5 पर समाप्त करने में मदद की. ऑस्ट्रेलिया अभी इंग्लैंड के स्कोर से 82 रन पीछे है और उसके पांच विकेट शेष हैं.
ब्रॉड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, मैच संतुलन में है. हम टेल से एक या दो विकेट दूर हैं. पिच पर यह एक कठिन और मुश्किल दिन रहा है, जिससे गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिली है, लेकिन हमें पांच विकेट हासिल करने हैं और हम लगभग 90-रन आगे है और उस स्थिति में पहुंचने की कोशिश करना जहां हम उस पिच पर आखिरी बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं, वास्तव में एक सकारात्मक बात है. अगर ब्रॉर्ड जैसा मान रहे हैं और अगर वैसा ही होता है तो ये मैच काफी दिलचस्प होने वाला है.
1942 का भारत छोड़ो आंदोलन सिर्फ गांधीजी के नेतृत्व तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…
Varanasi Air Show: वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर गूंजा भारतीय वायुसेना…
BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…