वोट डालने पहुंचीं बुजुर्ग महिलाएं (ऊपर), ढाई फीट के शख्स ने भी डाला वोट (नीचे)
UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर पहले चरण के मतदान में बढ़-चढ़कर जनता हिस्सा ले रही है. इसी दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने भी मतदान किया है. शामली में 106 साल की बुजुर्ग महिला हुक्मो देवी ने वोट डाला तो वहीं वृंदावन में भी 95 साल की बुजुर्ग महिला का भी उत्साह देखते ही बन रहा था. इस दौरान ढाई फीट के शख्स भी जब मतदान केंद्र अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे तो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
उत्तर प्रदेश से शामली जिले में अपने बेटे के साथ वोट डालने के लिए 106 साल की बुजुर्ग महिला पहुंचीं. इस दौरान लोग उनको देखकर हैरान रह गए. वह किसी व्हील चेयर या बैसाखी के सहारे मतदान केंद्र नहीं पहुंची थीं बल्कि अपने पैरों पर चलकर पहुंची और उन लोगों को मतदान का महत्व समझाया जो वोट नहीं करते हैं. शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में महिला ने मतदान किया. वहीं वृंदावन निवासी 95 साल की वनदेवी भी अपने परिवार के साथ अपने पैर पर चलकर वोट डालने के लिए पहुंचीं.
यूपी के शामली जिले में वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे ढाई फीट के चर्चित अजीम मंसूरी ने अपनी 3 फीट की पत्नी एलिया के साथ कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया. इस मौके पर दोनों को देखने के लिए मतदान केंद्र के बाहर भीड़ इकठ्ठी हो गई. अजीम ने कहा कि उसने विकास और हिंदू- मुस्लिम एकता के नाम पर अपने मत का प्रयोग किया है. वह चाहता है कि नगर का सुनिश्चित विकास हो और हिंदू-मुस्लिम भाईचारा शहर में बना रहे.
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में पहले चरण का मतदान जारी है. दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा और 13 मई को मतगणना होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…