देश

Saharanpur: निकाय चुनाव से पहले देवबंद में फर्ज़ी वोटिंग की साजिश का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

Saharanpur:  कल यानी गुरुवार को यूपी के 37 जिलों में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं. इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में फर्जी वोटिंग करने वालों की साजिश का खुलासा किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं. इनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

मामला सहारनपुर के देवबंद से सामने आया है. कल यहां पर स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर वोट डाले जाएंगे. इससे पहले यहां पुलिस ने फ़र्ज़ी वोटिंग करवाने के एक बड़े षड्यंत्र का खुलासा किया है और फ़र्ज़ी आधार कार्ड के साथ पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में फर्जी फ़र्ज़ी आधार कार्ड भी बरामद किए है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम शाहजमान और सुभान बताया जा रहा है.

फोटोशॉप की मदद से किया गया खेल

पुलिस द्वारा बताया गया है कि आसिफ और भूरा इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड हैं. इन्हीं दो लोगों ने गिरफ्तार आरोपियों को कुछ फ़ोटो और आधार कार्ड उपलब्ध करवाये थे और उनसे आधार नम्बर बदलकर दूसरे लोगों की फ़ोटो फोटोशॉप के जरिए बदलने के लिए कहा था. इस काम के लिए शाहजमान और सुभान ने प्रत्येक कार्ड के लिए एक- एक हज़ार रुपए देने की बात कही थी. पैसों के लालच में ही इन दोनों ने आसिफ ओर भूरा के कहने पर सैकड़ों कार्ड बना दिए.

ये भी पढ़ें- UP News: डेढ़ लाख की बिल्ली बीच रास्ते से हुई गायब, एसएसपी ने बिठाई जांच

फरार आरोपियों की तलाश के लिए गठित की गई पुलिस टीम

इस पूरे मामले को लेकर एसपी देहात, सागर जैन ने बताया कि, आरोपी अब तक 150 से से ज्यादा आधार कार्ड बना चुके हैं, इसके अलावा इनके पास से 55 आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं. आरोपियों ने कुछ कार्ड मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल इलाके के पते पर बनाए हैं. वहीं कुछ कार्ड सहारनपुर के नगर कोतवाली इलाके के विभिन्न पतों पर बनाए हैं. इस काम के मास्टरमाइंड आसिफ और भूरा अभी फरार हैं. एसपी ने दावा किया कि आसिफ और भूरा किसी राजनीतिक दल या फिर किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर यह कार्ड बना रहे थे. इसका पता दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है, ताकि दोनों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

एसपी ने जनता से की ये अपील

सहारनपुर के एसपी देहात, सागर जैन ने लोगों से भी अपील की है कि कल मतदान वाले दिन यदि कोई फर्जी मतदान करता है या किसी के पास कोई फर्जी दस्तावेज मिलता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें. सूचना देने वाले को सहारनपुर के एसएसपी की तरफ से ₹5000 का इनाम भी दिया जाएगा इसके अलावा इस गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को भी ₹25000 का इनाम दिया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago