देश

UP Nikay Chunav 2023: BJP ने घोषित की मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट, PM मोदी के गढ़ में ब्राह्मण चेहरा आगे, प्रयागराज में कटा मंत्री नंदी की पत्नी अभिलाषा का टिकट

UP Nikay Chunav 2023 BJP List: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. इसी क्रम में रविवार देर रात बहुत मंथन के बाद भाजपा ने भी अपने मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने 10 सीटों की सूची जारी कर दी है. भाजपा ने अपने पुराने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है तो वहीं कई निर्वतमान मेयर के टिकट भी काटे हैं और कई नए चेहरों को टिकट दिया है.

भाजपा ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सबसे हॉट सीट से सुषमा खरकवाल को प्रत्याशी बनाया है. प्रेम खरकवाल की पत्नी सुषमा खरकवाल मौजूदा समय में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य है और लम्बे समय के भाजपा के साथ जुड़ी है. वह एक आम परिवार से आती हैं. तो वहीं यहां पर मौजूदा मेयर संयुक्ता भाटिया का टिकट काट दिया है. बता दें कि इस हॉट सीट के लिए लखनऊ के कई बड़े घरानों व जाने-माने चेहरों की पत्नियों के नाम सामने आ रहे थे, लेकिन भाजपा ने अपने जमीनी कार्यकर्ता पर भरोसा जताया.

वहीं, बीजेपी ने सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर से डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सीट से ब्राह्मण चेहरे को आगे किया गया है व क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है. प्रयागराज से उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के नाम पर मुहर लगी है. यहां से मौजूदा कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की पत्नी व निवर्तमान मेयर अभिलाषा नन्दी का टिकट काट दिया गया है. तो वहीं उमेश चंद्र मौजूदा समय में बीजेपी महानगर अध्यक्ष का दायित्व सम्भाल रहे हैं. मुरादाबाद से निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल ही फिर से बीजेपी उम्मीदवार बने हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: “कहीं अतीक के हत्यारों का न हो जाए एनकाउंटर”, मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने जताया संदेह

इसके अलावा भाजपा ने फिरोजाबाद सीट से कामिनी राठौर को उम्मीदवार घोषित किया है. फिरोजाबाद सीट इस बार पिछड़ा महिला के खाते में गई है. वहीं ताजनगरी आगरा से पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर को टिकट मिला है. तो सहारनपुर सीट से डॉ. अजय कुमार के नाम पर बीजेपी ने अखिरकार मुहर लगा दी है. मथुरा-वृंदावन से विनोद अग्रवाल बीजेपी के उम्मीदवार होंगे. विनोद अग्रवाल बीजेपी महानगर अध्यक्ष के रूप में इस वक्त जिम्मेदारी सम्भाल रहे हैं. तो वहीं झांसी से पूर्व विधायक बिहारी लाल आर्य को उम्मीदवार बनाया गया है. अन्य जिलों के लिए सोमवार को नाम आने की सम्भावना है क्योंकि सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

2 minutes ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

54 minutes ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

56 minutes ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

57 minutes ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

1 hour ago

36वें जन्मदिन पर जानिए राही सरनोबत की कहानी: NCC से निकलीं, इतिहास रचा और बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…

1 hour ago