होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
IRCTC Tour Packages: तिरुपति बालाजी मंदिर में हर साल करोड़ों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आते हैं. आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित मंदिर की देश में काफी मान्यता है. अगर आप भी तिरुपति बालाजी के दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने तिरुपति बालाजी के लिए सस्ते टूर पैकेज की योजना बनाई है. जिसका लाभ लेकर आप दर्शन के साथ पर्यटन के अन्य सुखों का लुत्फ उठा सकेंगे. आईआरसीटीसी ने इस सस्ते टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से करने की योजना बनाई है.
आपको बता दें कि इस पैकेज का नाम आईआरसीटीसी ने तिरुपति बालाजी दर्शन एक्सप्रेस मुंबई रखा है. इस किफायती टूर पैकेज की समय अवधि की बात करें तो इसमें 3 रात और 4 दिन ठहरने की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा पर्यटकों को खाने-पीने की चिंता नहीं करनी होगी. यात्रियों के लिए IRCTC की तरफ से ब्रेकफास्ट और डिनर का इंतजाम किया गया है. आपको बता दें कि पर्यटक लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, पुणे और सोलापुर स्टेशनों से पैकेज का हिस्सा बन सकेंगे.
पैकेज का नाम- तिरुपति बालाजी दर्शन एक्सप्रेस मुंबई
फ्रीक्वेंसी- 4 अप्रैल से 31 मई, 2023
टूर अवधि- 4 दिन/3 रातें
भोजन – नाश्ता और रात का खाना
यात्रा – ट्रेन
तिरुपति बालाजी टूर पैकेज में कैटेगरी वाइज टैरिफ प्लान किया गया है. उदाहरण के तौर पर अगर आप स्टैंडर्ड नॉन-एसी स्लीपर क्लास में सफर करते हैं तो सिंगल शेयरिंग के लिए 9,050 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, दो लोगों के साथ इसकी कीमत घटकर 7,390 रुपये हो जाएगी. इसके बाद अगर तीन लोग शेयरिंग में सीट बुक कराते हैं तो 7290 रुपये चुकाने होंगे. 5 से 11 साल के बच्चों को एक बेड के साथ 6500 रुपये चार्ज करना होगा. गंतव्य पर रुकने की पूरी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की होगी.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…